भोजपुर में पोखर में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। 5वीं क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान सकड्डी गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी मदन कुमार राय के पुत्र प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक के दादा उमेश कुमार यादव ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। इस दौरान गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के पास फैर फिसलने से पोखर में डूब गया। कुछ देर के बाद स्थानीय ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिला। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पानी से उसे बाहर निकाला। संतुष्टि के लिए पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्रियंका और भाई युवराज है। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में पोखर में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। 5वीं क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान सकड्डी गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी मदन कुमार राय के पुत्र प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र की है। मृतक के दादा उमेश कुमार यादव ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। इस दौरान गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के पास फैर फिसलने से पोखर में डूब गया। कुछ देर के बाद स्थानीय ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिला। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पानी से उसे बाहर निकाला। संतुष्टि के लिए पीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्रियंका और भाई युवराज है। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


