प्रियंका गांधी पश्चिम चंपारण में करेंगी 2 जनसभा:20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, 2 दिन पहले समस्तीपुर में किया था रोड शो

प्रियंका गांधी पश्चिम चंपारण में करेंगी 2 जनसभा:20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, 2 दिन पहले समस्तीपुर में किया था रोड शो

पश्चिम चंपारण में दूसरे फेज यानी की 11 नवंबर को वोटिंग होने वाला है। वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार का शोर तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेतिया और बगहा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी यहां चनपटिया और बगहा में दो चुनावी जनसभा करेंगी। FCI मैदान और हरनाटांड़ में होंगी सभाएं प्रियंका गांधी की पहली सभा चनपटिया के FCI खेल मैदान और दूसरी बगहा के हरनाटांड़ मैदान में आयोजित होगी। वे चनपटिया विधानसभा के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन और बगहा विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करेंगी। प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। FCI मैदान में बैरिकेडिंग, 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। समस्तीपुर में रोड शो की देखें तस्वीरें… दो दिन पहले समस्तीपुर में किया था रोड शो समस्तीपुर में सोमवार को कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी ने 2 किमी तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व DGP ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट की अपील की। प्रियंका गांधी के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी रोड शो में मौजूद रहे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सहरसा में महागठबंधन के पक्ष में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा, हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसके कटने का मतलब क्या है। आपके अधिकार कट रहे हैं। आपको कमजोर किया जा रहा है। इससे आपको सरकारी फायदे नहीं मिलेंगे। आपका वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म कर देना। ये बड़ी साजिश है। देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, इसलिए इन लोगों को अलग से अपमान मंत्रालय खोल लेना चाहिए। ये फालतू की बातों में आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण में दूसरे फेज यानी की 11 नवंबर को वोटिंग होने वाला है। वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार का शोर तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेतिया और बगहा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी यहां चनपटिया और बगहा में दो चुनावी जनसभा करेंगी। FCI मैदान और हरनाटांड़ में होंगी सभाएं प्रियंका गांधी की पहली सभा चनपटिया के FCI खेल मैदान और दूसरी बगहा के हरनाटांड़ मैदान में आयोजित होगी। वे चनपटिया विधानसभा के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन और बगहा विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करेंगी। प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। FCI मैदान में बैरिकेडिंग, 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। समस्तीपुर में रोड शो की देखें तस्वीरें… दो दिन पहले समस्तीपुर में किया था रोड शो समस्तीपुर में सोमवार को कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी ने 2 किमी तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व DGP ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट की अपील की। प्रियंका गांधी के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी रोड शो में मौजूद रहे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सहरसा में महागठबंधन के पक्ष में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा, हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसके कटने का मतलब क्या है। आपके अधिकार कट रहे हैं। आपको कमजोर किया जा रहा है। इससे आपको सरकारी फायदे नहीं मिलेंगे। आपका वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म कर देना। ये बड़ी साजिश है। देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, इसलिए इन लोगों को अलग से अपमान मंत्रालय खोल लेना चाहिए। ये फालतू की बातों में आपका समय बर्बाद कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *