गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव से पहले नगर कीर्तन

समस्तीपुर |गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। अवसर था नगर कीर्तन का, जिसमें शब्द कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से पूरा शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान सरदार रॉकी सिंह, परमजीत सिंह, राजवीर सिंह और शैंकी सिंह ने जोशीले धार्मिक गीतों से ऐसा माहौल बना दिया कि सारा नगर भक्ति भाव से झूम उठा।कार्यक्रम के दौरान निशान साहिब की सेवा संपन्न हुई, जिसके बाद सज़ा कीर्तन दरबार में भाई सुरजीत सिंह और भाई हरदमन सिंह जी ने भावपूर्ण शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सरदार पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह एवं रॉकी सिंह ने बताया कि पटना साहिब से पाठी साहिब सोनू सिंह, परमजीत सिंह, सिकंदर सिंह, जतन सिंह और धर्मवीर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।रात्रि में सजाए गए दीवान में बच्चों ने शब्द कीर्तन, कविता और पाठ प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कमिटी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कर्म सिंह को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया।प्रबंधक कमिटी ने बताया कि 05 नवम्बर को गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह और रात में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। समस्तीपुर |गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। अवसर था नगर कीर्तन का, जिसमें शब्द कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से पूरा शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान सरदार रॉकी सिंह, परमजीत सिंह, राजवीर सिंह और शैंकी सिंह ने जोशीले धार्मिक गीतों से ऐसा माहौल बना दिया कि सारा नगर भक्ति भाव से झूम उठा।कार्यक्रम के दौरान निशान साहिब की सेवा संपन्न हुई, जिसके बाद सज़ा कीर्तन दरबार में भाई सुरजीत सिंह और भाई हरदमन सिंह जी ने भावपूर्ण शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सरदार पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह एवं रॉकी सिंह ने बताया कि पटना साहिब से पाठी साहिब सोनू सिंह, परमजीत सिंह, सिकंदर सिंह, जतन सिंह और धर्मवीर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।रात्रि में सजाए गए दीवान में बच्चों ने शब्द कीर्तन, कविता और पाठ प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कमिटी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कर्म सिंह को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया।प्रबंधक कमिटी ने बताया कि 05 नवम्बर को गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह और रात में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *