गैस सिलेंडर की चपेट में आने से युवक की मौत:जमुई में परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप , पुलिस जांच में जुटी

गैस सिलेंडर की चपेट में आने से युवक की मौत:जमुई में परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप , पुलिस जांच में जुटी

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जलय दोस्तनी गांव में मंगलवार देर शाम गैस सिलेंडर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में जानबूझकर सिलेंडर फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित ने जलते हुए सिलेंडर को छत से धीरज के घर में फेंका मृतक के चचेरे भाई प्रदीप यादव ने बताया कि मंगलवार शाम धीरज अपने घर में था। तभी बगल के रंजीत यादव के बेटे रोहित यादव के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आरोप है कि रोहित ने जलते हुए सिलेंडर को छत से धीरज के घर में फेंक दिया। सिलेंडर का एक टुकड़ा युवक के सिर पर लगा सिलेंडर धीरज के घर में गिरने के बाद फट गया। सिलेंडर का एक टुकड़ा धीरज के सिर में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन धीरज को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। धीरज के परिजनों ने पड़ोसी रंजीत यादव और उसके बेटे रोहित यादव पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर सिलेंडर फेंककर धीरज की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जलय दोस्तनी गांव में मंगलवार देर शाम गैस सिलेंडर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में जानबूझकर सिलेंडर फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित ने जलते हुए सिलेंडर को छत से धीरज के घर में फेंका मृतक के चचेरे भाई प्रदीप यादव ने बताया कि मंगलवार शाम धीरज अपने घर में था। तभी बगल के रंजीत यादव के बेटे रोहित यादव के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आरोप है कि रोहित ने जलते हुए सिलेंडर को छत से धीरज के घर में फेंक दिया। सिलेंडर का एक टुकड़ा युवक के सिर पर लगा सिलेंडर धीरज के घर में गिरने के बाद फट गया। सिलेंडर का एक टुकड़ा धीरज के सिर में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन धीरज को घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। धीरज के परिजनों ने पड़ोसी रंजीत यादव और उसके बेटे रोहित यादव पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर सिलेंडर फेंककर धीरज की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *