मझौलिया प्रखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को विजेता जीविका महिला संकुल संघ की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि 11 नवंबर को हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। रैली की शुरुआत पंचायत भवन महना गनी से हुई। मौके पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर ‘मतदान हमारा अधिकार, इसे करें हम बारंबार’ का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। रैली बाजार चौक, विद्यालय और मोहल्लों से होकर गुजरी, जहाँ महिलाओं ने लोगों से मतदान करने की अपील की। दीदियों ने ‘पहिले मतदान, फिर जलपान’, ‘हर वोट जरूरी बा’ और ‘लोकतंत्र बचाई, वोट देआई’ जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संकुल संघ की अध्यक्ष नूरजहाँ खातून ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने विशेषकर महिलाओं से निर्भीक होकर मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने बताया कि पूरे प्रखंड में 6 संकुल संघों और 241 ग्राम संगठनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली, प्रभात फेरी, रात्रि चौपाल और घर-घर अभियान जैसे कार्यक्रम जारी हैं। मझौलिया प्रखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को विजेता जीविका महिला संकुल संघ की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि 11 नवंबर को हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। रैली की शुरुआत पंचायत भवन महना गनी से हुई। मौके पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर ‘मतदान हमारा अधिकार, इसे करें हम बारंबार’ का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। रैली बाजार चौक, विद्यालय और मोहल्लों से होकर गुजरी, जहाँ महिलाओं ने लोगों से मतदान करने की अपील की। दीदियों ने ‘पहिले मतदान, फिर जलपान’, ‘हर वोट जरूरी बा’ और ‘लोकतंत्र बचाई, वोट देआई’ जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। संकुल संघ की अध्यक्ष नूरजहाँ खातून ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने विशेषकर महिलाओं से निर्भीक होकर मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने बताया कि पूरे प्रखंड में 6 संकुल संघों और 241 ग्राम संगठनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली, प्रभात फेरी, रात्रि चौपाल और घर-घर अभियान जैसे कार्यक्रम जारी हैं।


