गोपालगंज में अब मौसम बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और कोहरे के साथ हो रही है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। यह परिवर्तन सुबह सैर करने और काम पर जाने वाले लोगों की दिनचर्या पर असर डाल रहा है। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की किरणें पड़ने पर कोहरे की चादर छंट जाती है। दिन के समय मौसम आमतौर पर खुशनुमा और हल्का गर्म रहता है, जिससे लोग धूप का आनंद लेते हैं। अधिकतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे गिरावट की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में देखी जा रही गिरावट शाम होते ही मौसम फिर से बदलने लगता है। शाम और रात को हल्की ठंड का एहसास साफ महसूस होने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जो लोगों को गर्म कपड़े निकालने और जीवनशैली में बदलाव लाने का संकेत दे रहा है। यह सुबह-शाम की ठंड जल्द ही कड़ाके की ठंड आने का संकेत है। डॉ. सनाहुल मुस्तफा ने बताया कि वर्तमान मौसम स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील है। सुबह-शाम की ठंड और दिन की गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल का संक्रमण हो सकता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतें है। गोपालगंज में अब मौसम बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और कोहरे के साथ हो रही है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। यह परिवर्तन सुबह सैर करने और काम पर जाने वाले लोगों की दिनचर्या पर असर डाल रहा है। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की किरणें पड़ने पर कोहरे की चादर छंट जाती है। दिन के समय मौसम आमतौर पर खुशनुमा और हल्का गर्म रहता है, जिससे लोग धूप का आनंद लेते हैं। अधिकतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे गिरावट की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में देखी जा रही गिरावट शाम होते ही मौसम फिर से बदलने लगता है। शाम और रात को हल्की ठंड का एहसास साफ महसूस होने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जो लोगों को गर्म कपड़े निकालने और जीवनशैली में बदलाव लाने का संकेत दे रहा है। यह सुबह-शाम की ठंड जल्द ही कड़ाके की ठंड आने का संकेत है। डॉ. सनाहुल मुस्तफा ने बताया कि वर्तमान मौसम स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील है। सुबह-शाम की ठंड और दिन की गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल का संक्रमण हो सकता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतें है।


