बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बक्सर में कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने हालिया भाषण में ‘कट्टा’ शब्द का इस्तेमाल कर बिहार की संस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। अजय राय बक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के समर्थन में पहुंचे थे। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा असंसदीय होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिनकी सरकार बिहार में 20 वर्षों से है, वहीं आज ‘कट्टा’ शब्द का उपयोग कर रहे हैं। अजय राय ने जोर देकर कहा कि बिहार के लोग मेहनती किसान, व्यापारी हैं और यहां के आईएएस-यूपीएससी टॉपर देश को दिशा दे रहे हैं। ऐसे राज्य को ‘कट्टा’ कहकर बदनाम करना अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बिहारवासियों से माफी मांगने की मांग की। पार्टी ने ऑब्जर्वर के रूप में भेजा अजय राय ने बक्सर से अपने पुराने आत्मीय रिश्ते का जिक्र किया और बताया कि पार्टी ने उन्हें यहां ऑब्जर्वर के रूप में भेजा है। उन्होंने बक्सर को भगवान राम, विश्वामित्र और भगवान वामन की शिक्षा-दीक्षा की पुण्य और पराक्रम की भूमि बताया। राय ने विश्वास व्यक्त किया कि बक्सर के लोग सरल, सज्जन और परिश्रमी हैं और इस बार महागठबंधन के साथ खड़े हैं। बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार उन्होंने दावा किया कि पिछली बार की तरह इस बार भी बक्सर जिले की सभी चारों विधानसभा सीटें महागठबंधन जीतेगा और पूरे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। अजय राय ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि कांग्रेस और वीआईपी के नेता उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार को हत्या, बलात्कार और एनडीए के ‘जंगलराज’ से मुक्त कराया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बक्सर में कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने हालिया भाषण में ‘कट्टा’ शब्द का इस्तेमाल कर बिहार की संस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। अजय राय बक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के समर्थन में पहुंचे थे। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा असंसदीय होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिनकी सरकार बिहार में 20 वर्षों से है, वहीं आज ‘कट्टा’ शब्द का उपयोग कर रहे हैं। अजय राय ने जोर देकर कहा कि बिहार के लोग मेहनती किसान, व्यापारी हैं और यहां के आईएएस-यूपीएससी टॉपर देश को दिशा दे रहे हैं। ऐसे राज्य को ‘कट्टा’ कहकर बदनाम करना अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बिहारवासियों से माफी मांगने की मांग की। पार्टी ने ऑब्जर्वर के रूप में भेजा अजय राय ने बक्सर से अपने पुराने आत्मीय रिश्ते का जिक्र किया और बताया कि पार्टी ने उन्हें यहां ऑब्जर्वर के रूप में भेजा है। उन्होंने बक्सर को भगवान राम, विश्वामित्र और भगवान वामन की शिक्षा-दीक्षा की पुण्य और पराक्रम की भूमि बताया। राय ने विश्वास व्यक्त किया कि बक्सर के लोग सरल, सज्जन और परिश्रमी हैं और इस बार महागठबंधन के साथ खड़े हैं। बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार उन्होंने दावा किया कि पिछली बार की तरह इस बार भी बक्सर जिले की सभी चारों विधानसभा सीटें महागठबंधन जीतेगा और पूरे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। अजय राय ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि कांग्रेस और वीआईपी के नेता उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार को हत्या, बलात्कार और एनडीए के ‘जंगलराज’ से मुक्त कराया जाएगा।


