भोजपुर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान फरना गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी सोनी देवी(35) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतका के ससुर ने बताया कि सोमवार को वह घर में सीढ़ी के पास गिर गई थी। दवा देने के बाद घर के लोगों ने उसे बैंडेज लगाने को कहा। इस बात से वो गुस्सा हो गई। कुछ देर बाद सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव अपने मायके चली गई। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद वापस घर लौटी। मैं अपनी पत्नी के साथ खेत पर चला गया। घर में कोई नहीं था। इस बीच उसने घर में पंखे की कुंडी में लटक कर फांसी लगा ली। हमलोग खेत पर काम कर रहे थे, इस दौरान पोती अनुष्का वहां पहुंची। उसने बताया कि उसकी मां मर गई है। सूचना पाकर वहां पहुंचे तो घर के बाहर दुकान में उसका शव जमीन पर पड़ा था। संतुष्टि के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 2014 में शादी हुई थी। तीन बेटी आराध्या, खुशी, अनुष्का और एक पुत्र आकाश है। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है। भोजपुर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान फरना गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी सोनी देवी(35) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतका के ससुर ने बताया कि सोमवार को वह घर में सीढ़ी के पास गिर गई थी। दवा देने के बाद घर के लोगों ने उसे बैंडेज लगाने को कहा। इस बात से वो गुस्सा हो गई। कुछ देर बाद सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव अपने मायके चली गई। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद वापस घर लौटी। मैं अपनी पत्नी के साथ खेत पर चला गया। घर में कोई नहीं था। इस बीच उसने घर में पंखे की कुंडी में लटक कर फांसी लगा ली। हमलोग खेत पर काम कर रहे थे, इस दौरान पोती अनुष्का वहां पहुंची। उसने बताया कि उसकी मां मर गई है। सूचना पाकर वहां पहुंचे तो घर के बाहर दुकान में उसका शव जमीन पर पड़ा था। संतुष्टि के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 2014 में शादी हुई थी। तीन बेटी आराध्या, खुशी, अनुष्का और एक पुत्र आकाश है। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।


