धनबाद में दो बसों की टक्कर; 12 यात्री घायल:जामताड़ा से बोकारो के लुगुबुरू आ रही बस, एनएच-19 पर करीब एक घंटे तक रहा जाम

धनबाद में दो बसों की टक्कर; 12 यात्री घायल:जामताड़ा से बोकारो के लुगुबुरू आ रही बस, एनएच-19 पर करीब एक घंटे तक रहा जाम

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के चली बांग्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात कोलकाता-दिल्ली मुख्य मार्ग (एनएच-19) पर दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक जामताड़ा से बोकारो के लुगुबुरू लालपनिया जा रही यात्री बस (यूपी 62 एटी 7909) ने आगे चल रही बस (डब्ल्यूबी 53 7759) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण बस चालक कट के पास वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे जा रही बस से जा टकराया। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक चालक सहित दर्जन भर महिला और पुरुष यात्री घायल हुए। घायलों में जामताड़ा के नाला कुंडैत निवासी भुटुक बाउरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद एनएच-19 पर अफरातफरी मच गई और लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। देर रात तक लोग भयभीत होकर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की राजगंज थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद एनएच-19 पर यातायात बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में 100 से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालकों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक दुर्घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती बनी रही, ताकि दोबारा जाम की स्थिति न बने। धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के चली बांग्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात कोलकाता-दिल्ली मुख्य मार्ग (एनएच-19) पर दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक जामताड़ा से बोकारो के लुगुबुरू लालपनिया जा रही यात्री बस (यूपी 62 एटी 7909) ने आगे चल रही बस (डब्ल्यूबी 53 7759) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण बस चालक कट के पास वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे जा रही बस से जा टकराया। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक चालक सहित दर्जन भर महिला और पुरुष यात्री घायल हुए। घायलों में जामताड़ा के नाला कुंडैत निवासी भुटुक बाउरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद एनएच-19 पर अफरातफरी मच गई और लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। देर रात तक लोग भयभीत होकर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की राजगंज थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद एनएच-19 पर यातायात बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में 100 से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालकों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक दुर्घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती बनी रही, ताकि दोबारा जाम की स्थिति न बने।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *