बिहार में नबंबर में सामान्य से ज्यादा हो सकती बारिश:प्रदेश में अब ठंड भी देगी दस्तक, अक्टूबर में 169% अधिक बारिश हुई

बिहार में नबंबर में सामान्य से ज्यादा हो सकती बारिश:प्रदेश में अब ठंड भी देगी दस्तक, अक्टूबर में 169% अधिक बारिश हुई

नवंबर का महीना आम तौर पर बिहार में ठंड की दस्तक और साफ मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी नवंबर में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रहने वाला है। ठंड समय पर दस्तक तो देगी। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जहां आमतौर पर नवंबर महीने में बिहार की औसत वर्षा लगभग 4.57 मिमी होती है, वहीं इस बार आंकड़े इससे ऊपर जाने के आसार हैं। इसका असर सीधे तौर पर तापमान और ठंड की शुरुआत पर पड़ेगा। अधिक वर्षा के संकेत और उसके कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष नवंबर में बिहार में सामान्य से अधिक बारिश का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) हो सकते हैं। इन प्रणालियों के कारण दक्षिण-पूर्व और मध्य बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, अरब सागर और खाड़ी के तापमान में मामूली वृद्धि के चलते मानसूनी हवाओं जैसी नमी वाली हवाएं अब भी सक्रिय हैं, जिससे बिहार में हल्की-फुल्की बारिश के दौर नवंबर के शुरुआती सप्ताह तक जारी रह सकते हैं। यह परिस्थिति राज्य के सामान्य मौसम चक्र से थोड़ी अलग है। अधिकांश जिले में सामान्य से ज्यादा रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिले जैसे औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर बाकी हिस्सों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आम तौर पर नवंबर में रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार यह 17 से 19 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। पटना का मौसम कैसा रहेगा अब वो जानिए राजधानी में नवंबर के पहले दो सप्ताह तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पटना में वास्तविक ठंड 20 नवंबर के बाद दस्तक दे सकती है, जब उत्तर-पश्चिमी सूखी हवाएं उत्तर भारत से बिहार की ओर बढ़ेंगी। तब जाकर सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी और कोहरे का असर भी दिखने लगेगा। ठंड कब बढ़ेगी मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड 15 से 20 नवम्बर के बाद ठंड शुरू हो सकती है। दिसंबर महीने से कड़के की ठंड पड़ सकती है। कृषि की दृष्टि से देखें तो यह स्थिति रबी फसलों के शुरुआती बोआई के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि अधिक नमी और देर से गिरते तापमान से गेहूं और सरसों की बुआई प्रभावित हो सकती है। अक्टूबर में 169% अधिक बारिश हुई अक्टूबर में बिहार का मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म और बरसाती रहा। पूरे राज्य में औसत से 169% अधिक वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश 5 अक्टूबर को सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही में हुई, जहां 24 घंटे में 385 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान 33.4°C खगड़िया में रहा, जबकि एक दिन का सबसे अधिक तापमान 36.4°C 9 अक्टूबर को पूर्णिया में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 21.1°C और सबसे कम तापमान 18.2°C वाल्मीकि नगर में 13 अक्टूबर को रिकॉर्ड हुआ। राजधानी पटना में 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.2°C और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 22.4°C रहा। औसतन पटना का दिन का तापमान 31.4°C और रात का 24.5°C रहा। 6 दिन वज्रपात की घटनाएं हुईं। नवंबर का महीना आम तौर पर बिहार में ठंड की दस्तक और साफ मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी नवंबर में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रहने वाला है। ठंड समय पर दस्तक तो देगी। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जहां आमतौर पर नवंबर महीने में बिहार की औसत वर्षा लगभग 4.57 मिमी होती है, वहीं इस बार आंकड़े इससे ऊपर जाने के आसार हैं। इसका असर सीधे तौर पर तापमान और ठंड की शुरुआत पर पड़ेगा। अधिक वर्षा के संकेत और उसके कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष नवंबर में बिहार में सामान्य से अधिक बारिश का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) हो सकते हैं। इन प्रणालियों के कारण दक्षिण-पूर्व और मध्य बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, अरब सागर और खाड़ी के तापमान में मामूली वृद्धि के चलते मानसूनी हवाओं जैसी नमी वाली हवाएं अब भी सक्रिय हैं, जिससे बिहार में हल्की-फुल्की बारिश के दौर नवंबर के शुरुआती सप्ताह तक जारी रह सकते हैं। यह परिस्थिति राज्य के सामान्य मौसम चक्र से थोड़ी अलग है। अधिकांश जिले में सामान्य से ज्यादा रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिले जैसे औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर को छोड़कर बाकी हिस्सों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आम तौर पर नवंबर में रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार यह 17 से 19 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। पटना का मौसम कैसा रहेगा अब वो जानिए राजधानी में नवंबर के पहले दो सप्ताह तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पटना में वास्तविक ठंड 20 नवंबर के बाद दस्तक दे सकती है, जब उत्तर-पश्चिमी सूखी हवाएं उत्तर भारत से बिहार की ओर बढ़ेंगी। तब जाकर सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी और कोहरे का असर भी दिखने लगेगा। ठंड कब बढ़ेगी मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड 15 से 20 नवम्बर के बाद ठंड शुरू हो सकती है। दिसंबर महीने से कड़के की ठंड पड़ सकती है। कृषि की दृष्टि से देखें तो यह स्थिति रबी फसलों के शुरुआती बोआई के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि अधिक नमी और देर से गिरते तापमान से गेहूं और सरसों की बुआई प्रभावित हो सकती है। अक्टूबर में 169% अधिक बारिश हुई अक्टूबर में बिहार का मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म और बरसाती रहा। पूरे राज्य में औसत से 169% अधिक वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश 5 अक्टूबर को सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही में हुई, जहां 24 घंटे में 385 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान 33.4°C खगड़िया में रहा, जबकि एक दिन का सबसे अधिक तापमान 36.4°C 9 अक्टूबर को पूर्णिया में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 21.1°C और सबसे कम तापमान 18.2°C वाल्मीकि नगर में 13 अक्टूबर को रिकॉर्ड हुआ। राजधानी पटना में 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.2°C और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 22.4°C रहा। औसतन पटना का दिन का तापमान 31.4°C और रात का 24.5°C रहा। 6 दिन वज्रपात की घटनाएं हुईं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *