बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज लखीसराय पहुंचेंगे। वे हलशी स्थित खेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आयोजित की जा रही है। चिराग पासवान के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न इलाकों से पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जिले के विभिन्न इलाकों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। NDA ने लखीसराय विधानसभा सीट पर प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। पहले चरण में मतदान होने के कारण एनडीए की यह रैली मतदाताओं को साधने की एक महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है। स्थानीय BJP और LJP(R) कार्यकर्ताओं में इस सभा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज लखीसराय पहुंचेंगे। वे हलशी स्थित खेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आयोजित की जा रही है। चिराग पासवान के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न इलाकों से पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जिले के विभिन्न इलाकों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। NDA ने लखीसराय विधानसभा सीट पर प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। पहले चरण में मतदान होने के कारण एनडीए की यह रैली मतदाताओं को साधने की एक महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है। स्थानीय BJP और LJP(R) कार्यकर्ताओं में इस सभा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


