गयाजी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का रोड शो:बेलागंज में अखिलेश यादव करेंगे जनसभा; वजीरगंज में राहुल गांधी भी महागठबंधन के लिए मांगेंगे वोट

गयाजी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का रोड शो:बेलागंज में अखिलेश यादव करेंगे जनसभा; वजीरगंज में राहुल गांधी भी महागठबंधन के लिए मांगेंगे वोट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गयाजी शहर में रोड शो करेंगे। रोड शो करीब 6 किलो मीटर की दूरी तय करेगा। इस दौरान वे शहर की जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के लिए लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जुटी हुई है। इस दौरान शहर में जगह जगह फूलों की बारिश की जाएगी। गया नगर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के लिए इस चुनाव में पहली बार भाजपा का कोई बड़ा नेता गयाजी आ रहा है। जेपी नड्डा के अलावा मंगलवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी शहर में होंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो के लिए तैयारी में लगे हैं। भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ गयाजी जिले के चुनावी स्थिति पर समीक्षा करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा के दौरान निर्देश देंगे। भगवान विष्णु पथ मंदिर परिसर से रोड शो का आयोजन होगा जो जीबी रोड होते बाटा मोड़ तक संचालित होगा। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा सहित एनडीए नेता और कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। बेलागंज में अखिलेश यादव, वजीरगंज में राहुल गांधी की जनसभा महागठबंधन की ओर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बेलागंज के पड़ाव मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी विश्वनाथ आनंद के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, वजीरगंज विधानसभा में केंद्र सरकार में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे। राहुल गांधी भिंडस में महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा सभा को संबोधित करेंगे। एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि रोड शो के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी पूरी है। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी मूवमेंट अधिक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गयाजी शहर में रोड शो करेंगे। रोड शो करीब 6 किलो मीटर की दूरी तय करेगा। इस दौरान वे शहर की जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के लिए लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जुटी हुई है। इस दौरान शहर में जगह जगह फूलों की बारिश की जाएगी। गया नगर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के लिए इस चुनाव में पहली बार भाजपा का कोई बड़ा नेता गयाजी आ रहा है। जेपी नड्डा के अलावा मंगलवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी शहर में होंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो के लिए तैयारी में लगे हैं। भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ गयाजी जिले के चुनावी स्थिति पर समीक्षा करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा के दौरान निर्देश देंगे। भगवान विष्णु पथ मंदिर परिसर से रोड शो का आयोजन होगा जो जीबी रोड होते बाटा मोड़ तक संचालित होगा। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा सहित एनडीए नेता और कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। बेलागंज में अखिलेश यादव, वजीरगंज में राहुल गांधी की जनसभा महागठबंधन की ओर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बेलागंज के पड़ाव मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी विश्वनाथ आनंद के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, वजीरगंज विधानसभा में केंद्र सरकार में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी होंगे। राहुल गांधी भिंडस में महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा सभा को संबोधित करेंगे। एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि रोड शो के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी पूरी है। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी मूवमेंट अधिक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *