सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोने की कीमत 1,913 रुपए घटकर ₹1,19,164 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी में 1,631 रुपए की गिरकर ₹1,43,400 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम थी। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। 8 दिन में 10,420 रुपए सस्ता हुआ था सोना
सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 10,420 रुपए घटकर आज 1,19,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,43,400 रुपए पर आ गई है। सोना-चांदी के दाम में गिरावट के 3 कारण इस साल सोना ₹43,002 और चांदी ₹69,014 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ——————————————————————- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेजन 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही:HR और ऑपरेशंस से जुड़े लोग शामिल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने 30 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। कंपनी में कुल 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं, ऐसे में यह संख्या करीब 10% है। कंपनी में ये लेऑफ पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR), डिवाइस एंड सर्विस और ऑपरेशन में जैसे डिपार्टमेंट्स में हो रही है। पूरी खबर पढ़ें
सोना ₹1,913 और चांदी ₹1,631 सस्ती हुई:8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,420 घटी, सिल्वर में अब तक ₹25 हजार की गिरावट


