भोजपुर में भागड़ में डूबने से किसान की मौत:खेत जोतने के लिए घर से निकले थे, पार करते समय गहरे पानी में चले गए

भोजपुर में भागड़ में डूबने से किसान की मौत:खेत जोतने के लिए घर से निकले थे, पार करते समय गहरे पानी में चले गए

भोजपुर में भागड़ में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। खेत की जोताई करने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गई। मृतक की पहचान हजारी टोला गांव निवासी राजाराम यादव(47) के तौर पर हुई है। घटना खवासपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे पप्पू कुमार ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से खेत जोतने के लिए निकले थे। खेत जाने के लिए में भागढ़ से होकर जाना होता है। पार करते समय पानी में डूब गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, तीन पुत्र राम मूरत यादव, शिवमूरत यादव, संजय यादव और दो पुत्री सविता देवी, ममता देवी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में भागड़ में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। खेत की जोताई करने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गई। मृतक की पहचान हजारी टोला गांव निवासी राजाराम यादव(47) के तौर पर हुई है। घटना खवासपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे पप्पू कुमार ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से खेत जोतने के लिए निकले थे। खेत जाने के लिए में भागढ़ से होकर जाना होता है। पार करते समय पानी में डूब गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, तीन पुत्र राम मूरत यादव, शिवमूरत यादव, संजय यादव और दो पुत्री सविता देवी, ममता देवी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *