मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 अक्टूबर को नगर निगम की हातोद स्थित रेशम केंद्र गोशाला में गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सीएम गोवर्धन पूजा करेंगे और गोसेवा से जुड़े कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।


