आशा वर्कर के घर से 10 लाख की चोरी:सोने-चांदी के जेवरात और कैश ले भागे, वारदात के समय घर में सो रहा था परिवार

आशा वर्कर के घर से 10 लाख की चोरी:सोने-चांदी के जेवरात और कैश ले भागे, वारदात के समय घर में सो रहा था परिवार

मुजफ्फरपुर में आशा वर्कर के घर से 10 लाख की चोरी हुई है। रविवार देर रात चोक सोने-चांदी जेवरात, कीमती सामान और 30 हजार कैश ले उड़े। घटना बरूराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वा नंबर-5 की है। परिवार के लोग घर में सो रहे थे पीड़िता आशा देवी ने बताया पूरा परिवार में रात में घर में ही सो रहा था। चोर मेन दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस गए। अलमीरा में रखे बैग से कैश और आभूषण लेकर भाग गए। हमलोग को कुछ पता ही नहीं चला। रात में अचानक मेरी नींद खुली। पूरा सामान बिखरा हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। छानबीन में जुटी पुलिस गृहस्वामी दिलीप राय के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी वेस्ट सुचिता कुमारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है। जिस समय चोरी हुई, परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में आशा वर्कर के घर से 10 लाख की चोरी हुई है। रविवार देर रात चोक सोने-चांदी जेवरात, कीमती सामान और 30 हजार कैश ले उड़े। घटना बरूराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वा नंबर-5 की है। परिवार के लोग घर में सो रहे थे पीड़िता आशा देवी ने बताया पूरा परिवार में रात में घर में ही सो रहा था। चोर मेन दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस गए। अलमीरा में रखे बैग से कैश और आभूषण लेकर भाग गए। हमलोग को कुछ पता ही नहीं चला। रात में अचानक मेरी नींद खुली। पूरा सामान बिखरा हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। छानबीन में जुटी पुलिस गृहस्वामी दिलीप राय के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी वेस्ट सुचिता कुमारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है। जिस समय चोरी हुई, परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *