झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कटिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और बिहार की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। वे शनिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के नामांकन में शामिल होंगे। डॉ. अंसारी ने बिहार की सड़कों की खराब हालत पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवघर से कटिहार आने में उन्हें नौ घंटे लगे, जबकि झारखंड में कहीं भी जाने में चार घंटे से अधिक नहीं लगते। उनके अनुसार, बिहार में सड़क, रोजगार या विकास कहीं नजर नहीं आता। धर्म के नाम पर लोगों को किया गुमराह मंत्री ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज अब एनडीए के खिलाफ है और लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। डॉ. अंसारी ने दावा किया कि बिहार का असली विकास केवल इंडिया एलायंस ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अब दोबारा यहां आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जनता ने परिवर्तन का फैसला कर लिया है। योजनाओं की आड़ में बांट रहे पैसे तेजस्वी यादव की नौकरी और महिला योजना पर विपक्ष के सवालों के जवाब में उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि भाजपा द्वारा किए गए दो करोड़ नौकरियों के वादे और महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजने की बात कहां गई। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आते ही ये लोग योजनाओं की आड़ में पैसे बांट रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के ‘जंगलराज’ वाले बयान पर डॉ. अंसारी ने कहा कि यह भाजपा की केवल कल्पना है। उन्होंने कहा कि असल जंगलराज तो अब है, जब जनता पानी में डूबी है और किसान परेशान हैं। उन्होंने झारखंड को विकास की राह पर बताते हुए बिहार के पिछड़ने पर टिप्पणी की। नीतीश कुमार को ‘एडॉप्ट’ नहीं करेगी भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए डॉ. अंसारी ने संभावना जताई कि भाजपा इस चुनाव में नीतीश कुमार को ‘एडॉप्ट’ नहीं करेगी और चुनाव के बाद उनसे अलग हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की ‘आंधी’ झारखंड में चली थी और अब बिहार में भी चलेगी, क्योंकि जनता बदलाव चाहती है और यह परिवर्तन अब तय है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कटिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और बिहार की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। वे शनिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के नामांकन में शामिल होंगे। डॉ. अंसारी ने बिहार की सड़कों की खराब हालत पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवघर से कटिहार आने में उन्हें नौ घंटे लगे, जबकि झारखंड में कहीं भी जाने में चार घंटे से अधिक नहीं लगते। उनके अनुसार, बिहार में सड़क, रोजगार या विकास कहीं नजर नहीं आता। धर्म के नाम पर लोगों को किया गुमराह मंत्री ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज अब एनडीए के खिलाफ है और लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। डॉ. अंसारी ने दावा किया कि बिहार का असली विकास केवल इंडिया एलायंस ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अब दोबारा यहां आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जनता ने परिवर्तन का फैसला कर लिया है। योजनाओं की आड़ में बांट रहे पैसे तेजस्वी यादव की नौकरी और महिला योजना पर विपक्ष के सवालों के जवाब में उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि भाजपा द्वारा किए गए दो करोड़ नौकरियों के वादे और महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजने की बात कहां गई। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आते ही ये लोग योजनाओं की आड़ में पैसे बांट रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के ‘जंगलराज’ वाले बयान पर डॉ. अंसारी ने कहा कि यह भाजपा की केवल कल्पना है। उन्होंने कहा कि असल जंगलराज तो अब है, जब जनता पानी में डूबी है और किसान परेशान हैं। उन्होंने झारखंड को विकास की राह पर बताते हुए बिहार के पिछड़ने पर टिप्पणी की। नीतीश कुमार को ‘एडॉप्ट’ नहीं करेगी भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए डॉ. अंसारी ने संभावना जताई कि भाजपा इस चुनाव में नीतीश कुमार को ‘एडॉप्ट’ नहीं करेगी और चुनाव के बाद उनसे अलग हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की ‘आंधी’ झारखंड में चली थी और अब बिहार में भी चलेगी, क्योंकि जनता बदलाव चाहती है और यह परिवर्तन अब तय है।


