समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य सड़क पर देर शाम अज्ञात वाहन ने राजमिस्त्री को रौंद दिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिशनपुर वार्ड-6 निवासी मदन सदा के पुत्र किशन कुमार सदा(24) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई गोलू कुमार ने बताया किशन कुमार राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार को साइड से काम खत्म होने के बाद अपने सहयोगी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मलह टोल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। दोनों को अस्पताल लेकर गए। जहां भाई की मौत हो गई। उनके सहयोगी की हालत गंभीर बनी हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। आवेदन के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य सड़क पर देर शाम अज्ञात वाहन ने राजमिस्त्री को रौंद दिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिशनपुर वार्ड-6 निवासी मदन सदा के पुत्र किशन कुमार सदा(24) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई गोलू कुमार ने बताया किशन कुमार राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार को साइड से काम खत्म होने के बाद अपने सहयोगी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मलह टोल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। दोनों को अस्पताल लेकर गए। जहां भाई की मौत हो गई। उनके सहयोगी की हालत गंभीर बनी हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। आवेदन के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


