फुलवरिया थाना पुलिस ने बथुआ बाजार में छापेमारी के दौरान जानलेवा हमले के मामले में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुवर महतो (बथुआ बाजार गांव) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की। आपसी विवाद में की थी मारपीट 28 जुलाई को आपसी विवाद को लेकर बथुआ बाजार के प्रेम महतो के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी। इस हमले में प्रेम महतो और उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी फुलवरिया थाना में दर्ज कराई थी। तब से अधिकांश आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार छापेमारी कर उनकी तलाश में जुटी थी। क्या बोले अधिकारी ? थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एहतियातन पुलिस इलाके में गश्त भी कर रही है। फुलवरिया थाना पुलिस ने बथुआ बाजार में छापेमारी के दौरान जानलेवा हमले के मामले में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुवर महतो (बथुआ बाजार गांव) के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की। आपसी विवाद में की थी मारपीट 28 जुलाई को आपसी विवाद को लेकर बथुआ बाजार के प्रेम महतो के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी। इस हमले में प्रेम महतो और उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी फुलवरिया थाना में दर्ज कराई थी। तब से अधिकांश आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार छापेमारी कर उनकी तलाश में जुटी थी। क्या बोले अधिकारी ? थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एहतियातन पुलिस इलाके में गश्त भी कर रही है।


