Chamika Karunaratne Run Out? भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच में भारतीय विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके वजह से चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) रन आउट होने से बच गए।
India A vs Sri Lanka A: दांबुला में खेले जा रहे भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करते देखा गया। यह घटना श्रीलंकाई पारी के 42वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) ने सिंगल लेने के लिए दौड़े और लेकिन मुश्किल में फंस गए, क्योंकि सामने से स्टंप पर डायेरक्ट थ्रो आया। लेकिन, विकेटकीपर प्रभसिमरन की गलती के चलते उन्हें नॉट आउट करार दिया गया।
क्या करुणारत्ने रन आउट हो गए होते?
दरअसल, ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ को करुणारत्ने ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला और सिंगल के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें साथी बल्लेबाज ने वापस भेज दिया। उन्हें स्ट्रेच करना पड़ा और यहां वे मुश्किल में पड़ सकते थे। ऐसा लगा कि डायरेक्ट हिट हुआ है, लेकिन कीपर ने बॉल लगने से पहले स्टंप्स को हिला दिया। थर्ड अंपायर ने पाया कि बॉल स्टंप्स से टकराने से पहले ही बेल्स गिर गई थीं। इस वजह से करुणारत्ने बच गए!
अपडेट जारी…
Sports – Patrika | CMS


