‘इस बच्चे को चुना है Rohit Sharma की जगह’, सिर्फ 14 रन पर आउट हुए Vaibhav Sooryavanshi, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल

‘इस बच्चे को चुना है Rohit Sharma की जगह’, सिर्फ 14 रन पर आउट हुए Vaibhav Sooryavanshi, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल

IND A vs SL A, Vaibhav Sooryavanshi Trolled: IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तुलना रोहित शर्मा से करके उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। 

IND A vs SL A, Vaibhav Sooryavanshi Trolled: श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेले जा रहे ट्राई-नेशन ए सीरीज (SL A vs IND A) के पहले ही मैच में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले भारत के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में 3 चौके लगाकर वैभव ने अच्छे संकेत दिए थे, लेकिन चौथे ओवर में वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच दे बैठे। इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर वैभव को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, जो कि इतने छोटे खिलाड़ी के लिए काफी गलत भी है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या-क्या लिखा?

वैभव के आउट होते ही ट्विटर (X) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग उनकी तुलना दिग्गज रोहित शर्मा से करने लगे। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘लोग इस बच्चे को वर्ल्ड कप 2027 में श्री रोहित शर्मा की जगह खिलाना चाहते हैं!’ वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, ‘पैसों के लिए (IPL में) रन बना लेते हैं, देश के लिए जोकर बन जाते हैं।’

कुछ लोग तो रोहित शर्मा का मजाक उड़ाते हुए वैभव का बचाव करने लगे, जिसपर एक फैन ने भड़कते हुए लिखा, ‘क्या तुम पागल हो जो 15 साल के बच्चे की तुलना रोहित शर्मा से कर रहे हो? बिना बात के रोहित के लिए नफरत फैलाई जा रही है।’ वहीं एक सपोर्टर ने लिखा, ‘शर्म करो, वह सिर्फ 15 साल का बच्चा है और तुम उसे इस तरह ट्रोल कर रहे हो।’ किसी ने कोहली फैंस को घसीटा, तो किसी ने लिखा कि इस बच्चे को गौतम गंभीर की देखरेख में सिर्फ टी20 ही खेलने देना चाहिए, वरना पंत की तरह यह भी कन्फ्यूज हो जाएगा।

IPL 2026 में मचाया था गदर

बता दें कि यह ट्रोलिंग इसलिए हैरान करने वाली है क्योंकि इसी साल आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की लाजवाब औसत से 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 237.31 का रहा और उन्होंने ऑरेंज कैप के साथ ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का खिताब भी जीता था। उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले थे। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पुरे विश्व में वैभव की चर्चा होने लगी और पूरी दुनिया का प्यार मिला।

कैसे हुआ इंडिया A टीम में सिलेक्शन?

वैभव का इंडिया ए टीम में चुना जाना उनके शानदार पास्ट रिकॉर्ड की वजह से है। आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके बाद इसी साल उन्होंने भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई, जहां फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की जादुई पारी खेली थी। इसी शानदार फॉर्म को देखते हुए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय इंडिया ‘ए’ टीम में उन्हें मौका मिला है। अब सबकी नजरें 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *