Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मौका मिलते ही शतक जड़ते हुए एक बार खुद को साबित किया है। उनके शतक की बदौलत ही India A की टीम श्रीलंका ए के सामने 278 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही है।
Ruturaj Gaikwad Century against Sri Lanka A: श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए के सामने 278 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 101 रनों की शानदार पारी खेली है। उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह वनडे फॉर्मेट में इतने जरूरी क्यों हैं?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बावजूद कर दिया था बाहर
बता दें कि इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे रायपुर में खेले गए मुकाबले में महज 83 गेंदों पर 105 रन की जबरदस्त पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से उनको बाहर कर दिया गया था। अब भारत ए के लिए वनडे में मौका मिलते ही उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस फॉर्मेट में भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं।
आर्य के साथ भारत ए की पारी को संभाला
श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारत ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर प्रभसिमरन सिंह 2 और वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 16 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। प्रियांस 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज और तिलक के बीच 150 रनों की साझेदारी
फिर गायकवाड़ ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। ज्ञात हो कि आईपीएल के दौरान ऋतुराज को निराशाजनक बल्लेबाजी के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने फिर बड़े मंच पर दमदार बल्लेबाजी करते हुए आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब दिया है।
Sports – Patrika | CMS




(@Abhinav_hariom)