‘डॉन 3’ विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह, अभिनेता ने पूछा- जिदंगी का मकसद क्या?

‘डॉन 3’ विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह, अभिनेता ने पूछा- जिदंगी का मकसद क्या?

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल फिल्म ‘डॉन 3’ और FWICE के बैन के चलते सुर्खियों में हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिदवानी के साथ चल रहे इस विवाद के बीच अब अभिनेता सद्गुरु की शरण में जा पहुंचे हैं। जी हां, सद्गुरु द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

सद्गुरु से रणवीर सिंह ने किया सवाल (Ranveer Singh Don 3 Controversy)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह सद्गुरु से जिंदगी के मकसद पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह का ये सवाल इसलिए भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि फिलहाल वो FWICE के बैन की वजह से चर्चाओं में चल रहे हैं। रणवीर सिंह वीडियो में कहते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी लोगों से ये सवाल किया था कि वो सद्गुरु से जाकर क्या पूछे और ज्यादातर लोगों ने उन्हें यही सवाल बताया।

सद्गुरु ने क्या जवाब दिया?

रणवीर सिंह के इस सवाल पर सद्गुरु ने बड़ी ही शालीनता के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी जिंदगी को किसी तर्क या फायदे के तराजू में नहीं तौला जा सकता। जीवन अपने आप में एक अनुभव है, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है।

बता दें रणवीर के इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनके अंदर चल रही मानसिक हालत से इसे जोड़कर देख रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि अभिनेता मुश्किल दौर में मानसिक शांति तलाश रहे हैं।

डॉन 3 को लेकर क्या विवाद?

दरअसल ये पूरा मामला, फरहान और रितेश की को-प्रोड्यूस फिल्म डॉन 3 को लेकर है, जिसमें पहले रणवीर सिंह काम करने वाले थे। हालांकि फिर दूसरी फिल्मों के चलते उन्होंने इस फिल्म से आखिरी समय में दूरी बना ली। बस यही बात फरहान और रितेश को पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि रणवीर के इस फैसले के बाद उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।

इसी को देखते हुए उन्होंने अभिनेता की शिकायत FWICE से की और आर्थिक हर्जाने की मांग की। इसी के बाद ही रणवीर पर बैन लगाया गया। अब FWICE के इस फैसले के बाद रणवीर सिंह काम तो करेंगे ही लेकिन फिल्मों की शूटिंग इससे जरूर प्रभावित हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *