कैमूर के बीबीएच कॉफी शॉप में आगजनी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक राहुल सिंह के अनुसार, शराब पीने के लिए गिलास न देने पर हुए विवाद के बाद शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकान का लगभग 3.5 से 4 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना भभुआ शहर के बेलवतीया पोखरा की है। संचालक राहुल सिंह ने बताया कि यह विवाद 19 मई से चला आ रहा है। उस दिन कुछ युवक नशे की हालत में दुकान पर आए और स्टाफ से शराब पीने के लिए गिलास मांगे। स्टाफ द्वारा गिलास देने से मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें एक स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। FIR दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी इस घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संचालक का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और दुकान के स्टाफ को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात अज्ञात लोगों ने दुकान के एग्जॉस्ट फैन वाली जगह से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का मामला भी किया दर्ज घटना की सूचना मिलने पर भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और अब आगजनी की घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। कैमूर के बीबीएच कॉफी शॉप में आगजनी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक राहुल सिंह के अनुसार, शराब पीने के लिए गिलास न देने पर हुए विवाद के बाद शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकान का लगभग 3.5 से 4 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना भभुआ शहर के बेलवतीया पोखरा की है। संचालक राहुल सिंह ने बताया कि यह विवाद 19 मई से चला आ रहा है। उस दिन कुछ युवक नशे की हालत में दुकान पर आए और स्टाफ से शराब पीने के लिए गिलास मांगे। स्टाफ द्वारा गिलास देने से मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें एक स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। FIR दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी इस घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संचालक का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और दुकान के स्टाफ को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात अज्ञात लोगों ने दुकान के एग्जॉस्ट फैन वाली जगह से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का मामला भी किया दर्ज घटना की सूचना मिलने पर भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और अब आगजनी की घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।


