सीएम योगी 29 मई को मऊ पहुंचेंगे:कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

सीएम योगी 29 मई को मऊ पहुंचेंगे:कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मई शुक्रवार को मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मधुबन विधानसभा के विधायक राम विलास चौहान ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र की सालों पुरानी बांध समस्या को हल करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। विधायक चौहान ने यह भी बताया कि बांध परियोजना के अतिरिक्त फायर एक्सटेंशन से संबंधित व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा के बाद क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *