क्या आप भी गलत तरीके से धो रहे हैं चेहरा? Shahnaz Husain ने बताए सही फेस वॉश टिप्स

क्या आप भी गलत तरीके से धो रहे हैं चेहरा? Shahnaz Husain ने बताए सही फेस वॉश टिप्स

Shahnaz Husain skin care Tips: चेहरा धोना त्वचा की देखभाल का सबसे आसान काम लगता है। साफ-सुथरी और आकर्षक त्वचा पाने की चाहत में हम दिन में बार-बार चेहरा धोते हैं, जबकि सही तरीके से चेहरा धोने से ही हमारी त्वचा ताजा, साफ और स्वस्थ दिखती है। अधिकांश लोग चेहरा धोने में गलतियां करते हैं, जिससे उनकी त्वचा नीरस, डल और बेजान सी दिखने लगती है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सही तरीके से फेस वॉश कैसे करें, आइए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन से जानते हैं। 

चेहरा धोते समय ध्यान रखने योग्य 5 महत्वपूर्ण बातें (5 Important points to keep in mind while washing your face) 

फेस वॉश से पहले हाथों की सफाई है जरूरी (Clean hands before using face wash) 

चेहरा धोने से पहले हाथों को साबुन से धो लें। हमारे हाथ निरन्तर बैक्टीरिया, तेल और गंदगी के संपर्क में आते रहते हैं। गंदे हाथों से चेहरा धोने से गंदगी चेहरे पर फैल सकती है, जिससे चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और कील, मुहांसे निकल आते हैं।

चेहरा धोने का सही नियम (Right frequency of washing face) 

दिन में दो बार चेहरा धोएं। सुबह चेहरा धोने से ऑयल क्लीन हो जाता है, जबकि शाम को चेहरा धोने से दिनभर की धूल, मिट्टी और प्रदूषण हट जाता है। अगर चेहरा धोने के बाद आपकी त्वचा रूखी और खिंची-खिंची सी लगती है, तो समझ जाइए कि बार-बार चेहरा धोने से चेहरे का प्राकृतिक तेल व नमी गायब हो गई है।

चेहरा सुखाने का सही तरीका (Right way to dry your face) 

चेहरा सुखाने के लिए मुलायम सूती साफ तौलिये का इस्तेमाल करें। गंदे तौलिये पर बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आपकी त्वचा पर जम जाएंगे। ये रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं, जिससे मुहांसे और त्वचा की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

चेहरा धोने के लिए पानी का सही तापमान (Right temperature of water) 

गर्म पानी से चेहरा धोने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। अगर आप ठंडे पानी से चेहरा धोते हैं तो त्वचा के छिद्र सिकुड़ जाते हैं, जिसकी वजह से चेहरा सही तरह से साफ नहीं हो पाता। इसलिए चेहरा धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुना पानी रोमछिद्रों को खोलकर चेहरे से तेल और गंदगी को पूरी तरह हटा देता है और चेहरे के प्राकृतिक तेल और नमी को भी बनाए रखता है।

फेस वॉश का सही उपयोग (Correct use of face wash) 

 चेहरे को धोने के लिए ज्यादा फेस वॉश का उपयोग नुकसान पहुंचा सकता है। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और त्वचा रूखी-रूखी लगने लगती है। चेहरा धोने के लिए मटर के दाने के बराबर फेस वॉश काफी होता है। इसे अपनी हथेली पर डालकर आपस में रगड़कर झाग बनाएं और उंगलियों की मदद से गीले चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे आहिस्ता से गोलाकार गति में लगाएं, क्योंकि इसके जोर से रगड़ने से त्वचा में घाव हो सकते हैं। फेस वॉश का चयन करते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *