जयपुर में गहने चुराकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता:पति के मर्डर का प्लान हुआ फेल, तलाक नहीं देने पर झूठे केस की धमकी

जयपुर में गहने चुराकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता:पति के मर्डर का प्लान हुआ फेल, तलाक नहीं देने पर झूठे केस की धमकी

जयपुर में एक विवाहिता के सुसराल से लाखों रुपए कीमत के गहने चोरी कर प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। प्रेमी के कहने पर पति के मर्डर का प्लान फेल होने पर विवाहिता ने घर से भागने का कदम उठाया। तलाक के लिए सहमत नहीं होने पर झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस की ओर से पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- जयपुर के रहने वाले युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी से पहले से ही पत्नी का अफेयर एक लड़के से चल रहा था। शादी के बाद देर रात तक वह अपने प्रेमी से मोबाइल कॉल पर बातचीत करती थी। अलग-अलग बहाना बनाकर रुपए लेने के साथ ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेती थी। पत्नी के अफेयर का पता चलने पर रुपए देना बंद कर दिया। प्रेमी ने हत्या का बनाया दबाव
आरोप है कि रुपए मिलना बंद होने पर उसकी हत्या करने के लिए प्रेमी की ओर से पत्नी को उकसाना शुरू हो गया। 6 जनवरी-2026 को प्रेमी की ओर से कॉल कर पत्नी को जल्दी उसकी हत्या करने का दबाव बनाया गया। रात को गहरी नींद में सोए होने पर पत्नी ने उसके दोनों पैर चुन्नी से कसकर बांध दिए। हाथ बांधने के दौरान उसकी नींद खुल गई। क्या कर रही हो पूछने पर बोली- नींद नहीं आ रही थी, मैं तो ऐसे ही मजाक कर रही थी। गहने लेकर प्रेमी साथ भागी
पत्नी की ओर से उसके साथ कुछ गलत करने का शक हुआ। पति को शक होने का पता चलने पर विवाहिता ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने चुराए। अगले ही दिन चुराए गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति की ओर से पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पत्नी के परिजनों से बात करने पर उन्होंने वेबस होना बताकर कोई भी मदद नहीं कर पाने की कहा। तलाक के लिए बनाया दबाव
कुछ समय बाद पत्नी अपने पीहर आकर रहने लगी। प्रेमी के साथ मिलकर तलाक के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। तलाक के लिए सहमत नहीं होने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गई। मार्च-2026 में पीहर से भी भागने पर उसके परिजनों ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। प्रेमी के साथ लगी रहने
आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि शादीशुदा होने के बाद भी उसकी पत्नी घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही है। प्रेमी के कहे अनुसार महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज करवाया। पीड़ित पति की ओर से कोर्ट से आदेश करवाकर शुक्रवार को आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *