लुधियाना में आज 24 मई को UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी परीक्षा चल रही है। 2 शिफ्टों में ये परीक्षा आयोजित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां मुकम्मल रखी है। आज जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4353 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त करवाने के लिए सभी सेंटरों पर सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए हैं। एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, पुलिस कर्मियों और निरीक्षण अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में पहले ही ब्रीफ कर दिया गया है। निर्धारित समय बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बैन
परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, पेन ड्राइव और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि सामान्य कलाई घड़ी पहनने की अनुमति होगी। हर सेंटर पर रहेगी पुलिस तैनाती
प्रशासन के मुताबिक हर परीक्षा केंद्र पर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग भी की जाएगी। ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए डीसीएम प्रेसिडेंसी स्कूल, एमजीएम पब्लिक स्कूल, भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, आरएस मॉडल स्कूल, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स रक्ख बाग, एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, एसडीपी कॉलेज फॉर वूमेन, खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडल टाउन और गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं।


