सहरसा पुलिस लाइन में शनिवार की रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब रात ठीक 11 बजे 234 प्रशिक्षु पुलिस जवान एक साथ पैदल फ्लैग मार्च के लिए सड़कों पर उतरे। सहरसा यातायात (ट्रैफिक) डीएसपी ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर जवानों के इस जत्थे को रवाना किया। यातायात डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सहरसा पुलिस लाइन में इन 234 जवानों का पिछले नौ महीनों से बुनियादी प्रशिक्षण चल रहा है। इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में शनिवार रात को 20 किलोमीटर के इस पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति और रात्रि गश्त के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता को मजबूत करना है। इन रास्तों से होकर गुजरा मार्च पुलिस लाइन से रवाना होने के बाद जवानों का यह पैदल फ्लैग मार्च नरियार, बलहा गढ़िया और बनगांव के रास्ते आगे बढ़ा। इसके बाद कहरा कुटीर होते हुए सभी जवान वापस पुलिस लाइन पहुंचेंगे। देर रात निकले इस मार्च को लेकर सुरक्षा और अनुशासन के कड़े प्रबंध किए गए थे। मार्च के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर पुलिस लाइन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे सहरसा पुलिस लाइन में शनिवार की रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब रात ठीक 11 बजे 234 प्रशिक्षु पुलिस जवान एक साथ पैदल फ्लैग मार्च के लिए सड़कों पर उतरे। सहरसा यातायात (ट्रैफिक) डीएसपी ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर जवानों के इस जत्थे को रवाना किया। यातायात डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सहरसा पुलिस लाइन में इन 234 जवानों का पिछले नौ महीनों से बुनियादी प्रशिक्षण चल रहा है। इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में शनिवार रात को 20 किलोमीटर के इस पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति और रात्रि गश्त के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता को मजबूत करना है। इन रास्तों से होकर गुजरा मार्च पुलिस लाइन से रवाना होने के बाद जवानों का यह पैदल फ्लैग मार्च नरियार, बलहा गढ़िया और बनगांव के रास्ते आगे बढ़ा। इसके बाद कहरा कुटीर होते हुए सभी जवान वापस पुलिस लाइन पहुंचेंगे। देर रात निकले इस मार्च को लेकर सुरक्षा और अनुशासन के कड़े प्रबंध किए गए थे। मार्च के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर पुलिस लाइन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे


