मेरठ में बिना दवा खाए दर्द के इलाज का दावा:इलाज कराने वाले मरीजों की सड़क किनारे लंबी लाइन, भगवान शिव के नाम से दर्द गायब

मेरठ में बिना दवा खाए दर्द के इलाज का दावा:इलाज कराने वाले मरीजों की सड़क किनारे लंबी लाइन, भगवान शिव के नाम से दर्द गायब

कमर दर्द, घुटनों में दर्द आदि की समस्या अब एक आम बीमारी बन गई है। इससे राहत पाने के लिए लोग महंगी फीस देकर डॉक्टरों के पास इलाज के लिए पहुंच रहे है। वहीं दूसरी और मेरठ में लोग सड़क किनारे लाइन लगाकर और सिर्फ 100 रूपये देकर बिना दवा के इसका इलाज कर रहे हैं। भारतवीर नाम का एक व्यक्ति दावा करता है कि जिन लोगों ने मुझसे इलाज कराया है वह सभी ठीक हो गए हैं और इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको डॉक्टरोंने ऑपरेशन भी बता दिया था। मेरठ के ही रहने वाले भारतवीर ने बताय कि पहले वह सावन माह में कावड़ यात्रा के दौरान कॉवड़ियों की मालिश आदि कर सेवा करते थे, जिससे उनको दर्द से राहत मिलती थी। उन्होंने बताया कि लगभग 29 साल से वह इस प्रकार बिना दवा के इलाज कर रहे हैं और लोगों की सेवा करते हैं। भगवान का उन पर आर्शीवाद है जिस से वह लोगों के दर्द को खत्म कर देते हैं। वहीं इलाज कराने के लिए पहुंची सिवाया गांव निवासी महिला संतोष ने बताया कि मुझे घुटने और कमर में लंबे समय से दर्द की दिक्कत थी। मैंने यहां इस इलाज के बारे में सुना तो यहां आई। बिना दवा के इलाज कराने के बाद काफी राहत महसूस कर रही हूं। दर्द का इलाज कराने वाले मरीजों की सुबह 6 बजे से ही लंबी लाइल लग जाती है जो शाम तक इसी प्रकार से बनी रहती है। हालात ये हैं कि पहले जहां आसपास के लोग ही यहां पहुंच रहे थे तो वहीं अब दूर- इराज से भी लोग मेरठ में यह बिना दवा का इलाज कराने आ रहे हैं। वहीं भारतवीर ने बताया कि वैसे तो उनके पास दुकान भी है लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सड़क किनारे बैठना पड़ रहा है। हम इलाज के नाम पर सिर्फ 100 रूपये लेते हैं जिसमें मरीज और तीमारदार को ठंड़ा पानी और चाय भी पिलाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *