ट्विशा शर्मा केस: मां पलंग पर चढ़ीं, मैंने ट्विशा को ऊपर उठाया… पुलिस पूछताछ में बोला पति समर्थ सिंह

ट्विशा शर्मा केस: मां पलंग पर चढ़ीं, मैंने ट्विशा को ऊपर उठाया… पुलिस पूछताछ में बोला पति समर्थ सिंह

Twisha sharma case – ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह अब भोपाल पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। समर्थ सिंह ने वारदात के पहले के घटनाक्रमों की जानकारी दी है। 12 मई की रात पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत की घटना के संबंध में भी विस्तार से बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह का कहना है कि उस दिन हम दोनों ने घंटेभर साथ में घूमे। बाद में टीवी देखकर मैं सो गया। कुछ देर बाद मां ने जगाकर कहा कि ट्विशा नहीं दिख रही है। वह घर की छत पर पहुंची तो उसे फांसी पर लटका देखा। मां की आवाज पर मैं भी घबराकर वहां गया। पास ही रखे एक पलंग पर मां चढ़ीं और ट्विशा को फंदे से निकालने की कोशिश करने लगी जबकि मैंने उसे ऊपर उठाया। हालांकि पुलिस समर्थ सिंह की बातों पर पूर्ण विश्वास नहीं कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि वह खुद को बचाने के लिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में पति समर्थ सिंह के बाद सबसे ज्यादा सवाल सास गिरिबाला को लेकर उठ रहे हैं। ट्विशा जिस ब्यूटी पार्लर में गई थी, उसकी मालकिन किरण परिहार ने खुलासा करते हुए बताया कि सास ने पार्लर के संबंध में कई जानकारी ली। इतना ही नहीं, कुछ वकील सीसीटीवी फुटेज भी ले गए।

बता दें कि मौत के पहले शाम तक ट्विशा ब्यूटी पार्लर में थी। दूसरे दिन सास पूर्व जज गिरीबाला ने किरण को कई बार फोन किया। उन्होंने बार-बार एक ही सवाल पूछा.. ट्विशा कितने बजे आई, कितनी देर रुकी! क्या कोई पेमेंट किया!

ट्विशा के साथ एक घंटे घूमा

इधर पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि घटनावाले दिन मैं ट्विशा के साथ शाम को करीब एक घंटे घूमा। पार्लर से लौटने के बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक हम दोनों घर के सामने के पार्क में घूमते रहे। साथ में खाना खाकर हम दोनों करीब 8:30 बजे कमरे में आकर टीवी देखने लगे। यहां से ट्विशा नीचे चली गई और मैं सो गया।

समर्थ के अनुसार, मां गिरिबाला सिंह के फोन से उसकी नींद खुली। मां ने कहा ट्विशा मोबाइल रिसीव नहीं कर रही और दिख भी नहीं रही। तब उसने मां से कहा कि वह छत पर जाकर बात कर रही होगी। जैसे ही मां छत पर पहुंचीं तो ट्विशा को फांसी पर लटके देखा। उनकी चीख सुनकर मैं भी छत पर पहुंचा।

ट्विशा को बमुश्किल फंदा हटाकर पलंग पर लिटाया

पुलिस को समर्थ सिंह ने बताया कि हम दोनों ने ट्विशा को फांसी से नीचे उतारने की कोशिश की। मां ने पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला किया जबकि मैं नीचे से सहारा देकर उसे ऊपर करते रहा। ट्विशा को बमुश्किल फंदा हटाकर पलंग पर लिटाया। उसे सीपीआर भी दिया। मौसी के बेटे को बुलाकर कार से एम्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी सांसें थम चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *