‘सरकार बदली पर हालात नहीं बदले’, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान

‘सरकार बदली पर हालात नहीं बदले’, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर आया कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान

बंगाल में नतीजे आने के बाद हिंसा की स्थिति बनी हुई है। अज्ञात हमलावरों ने सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी है। इस कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान आया है। पढ़ें पूरी खबर… 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Leader Adhir Ranjan) ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ (Chandranath Rath) की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में कानून की हालत देखिए, यहां गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। दरिंदों के पनपने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है, चुनाव के नतीजों के बाद जब लोग शांति की उम्मीद कर रहे थे तब भी हम खून-खराबा होते देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नई सरकार को यह देखना चाहिए, भाजपा की ओर से यह भरोसा दिलाया गया था कि बंगाल में भय का माहौल नहीं रहेगा, लेकिन बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता के PA की ही हत्या हो जाती है, इसका मतलब है कि बंगाल जहां था वहीं है। सरकार बदली लेकिन हालात नहीं बदले। दोषी को सख्त से सख्त सज़ा हो और सभी को पता होना चाहिए कि दरिंदे किस पार्टी से है। यह बहुत दर्दनाक घटना है, अपराधी को सज़ा होनी चाहिए। मामले की जांच होनी चाहिए।

बुधवार को पूरा दिन सुवेंदु के साथ थे चंद्रनाथ

चंद्रनाथ रथ ने बुधवार को पूरा दिन सुवेंदु अधिकारी के साथ बिताया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि रथ का यह सुवेंदु के साथ आखिरी दिन होगा। सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की गडा़ी उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम के पास एक बिरयानी दुकान के पास रुकी थी। वहां पर काफी समय से हमलावर घात लगाकर बैठे हुए थे। हमलावरों ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की हुई थी। हमलावरों ने खिड़की से सटाकर गोली चलाई। 3 गोलियां रथ के सीने में लगी। वह कार में लहुलुहान होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

नदिया की तरफ भागे हमलावर

जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि हमलावर घटना को अंजान देने के बाद जेसोर रोड से होते हुए बारासात, कल्याणी एक्सप्रेसवे, बेलघरिया एक्सप्रेसवे या उससे भी आगे नदिया, बशीरहाट या बनगांव की तरफ भाग निकले। पुलिस अब इन सभी रास्तों के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भागने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियां इस तरह तैयार की गई थीं कि उन्हें पहचानना नामुमकिन हो जाए। चार-पहिया गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। गाड़ी और उसके मालिक की पहचान छिपाने के लिए, गाड़ी के अंदर दो जगहों पर लिखे चेसिस नंबर को जान-बूझकर खुरचकर मिटा दिया गया था। दोनों मोटरसाइकिलों पर भी नकली नंबर प्लेट लगी थीं। पुलिस का कहना है कि इस स्तर की तैयारी से साफ जाहिर होता है कि यह एक सोची-समझी और पेशेवर तरीके से की गई हत्या है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *