भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी। फिर उन्हें खूंटे में बांध दिया। मामला इसीपुर थाना क्षेत्र के रिफतपुर गांव का है। आज प्रेमी युवक मिलने के लिए प्रेमिका के घर के पास बगीचे में गया था, जिसके बाद प्रेमिका की बड़ी बहन ने उन्हें देख लिया। हल्ला करने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इसीपुर पुलिस युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना पर ले आई हैं। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेमिका की बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना के समय उनकी बहन घर के बाहर (खेत की ओर) टॉयलेट के लिए गई थी, क्योंकि उनके घर में टॉयलेट नहीं है। उसी दौरान वह भी उसके पीछे-पीछे बाहर गईं। वहां उन्होंने देखा कि उनकी बहन एक युवक से बातचीत कर रही थी। प्रीति ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपनी बहन के हाथ में मोबाइल देखा तो शक हुआ। उन्होंने पूछा कि मोबाइल किसका है और उसके पास कहां से आया। इस पर बहन ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मोबाइल छिपाने की कोशिश करने लगी। युवक ने मोबाइल पर किया मिस्ड कॉल बहन ने मोबाइल अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने बताया कि उसी दौरान युवक ने मिस्ड कॉल किया। तब उन्होंने अपनी बहन से उस नंबर पर बात करवाते हुए पूछा कि वह लड़का कौन है और कहां का रहने वाला है। फोन पर युवक ने बताया कि वह बगीचे में है और फ्री-फायर खेल रहा है। प्रीति कुमारी ने आगे बताया कि उनका घर और युवक का घर पास-पास ही है। फोन करने के बाद युवक को बगीचे में बुलाया गया। जब दोनों को एक साथ देखा गया, तो उनके भाई और अन्य लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान युवक ने उनकी बहन को छोड़ दिया और भागने की कोशिश करने लगा। वहीं, मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उनकी बहन वहां से चली गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन अभी तक घर नहीं लौटी है और उसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रेम संबंध के बारे में पूछे जाने पर प्रीति कुमारी ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह खुद यहां (मायके) नहीं रहती थीं। उनकी बहन की उम्र लगभग 13-14 साल है और वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने दोनों को साथ में बातचीत करते हुए देखा, जिसके आधार पर उन्हें संदेह हुआ। प्रेमी युवक मोहम्मद मेहरबान ने बताया कि बगीचा वह फ्री फायर खेलने के लिए आया था। लोगों ने उनके जेब से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस प्रेमी युवक से पूछताछ कर रही है। भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी। फिर उन्हें खूंटे में बांध दिया। मामला इसीपुर थाना क्षेत्र के रिफतपुर गांव का है। आज प्रेमी युवक मिलने के लिए प्रेमिका के घर के पास बगीचे में गया था, जिसके बाद प्रेमिका की बड़ी बहन ने उन्हें देख लिया। हल्ला करने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इसीपुर पुलिस युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना पर ले आई हैं। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेमिका की बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना के समय उनकी बहन घर के बाहर (खेत की ओर) टॉयलेट के लिए गई थी, क्योंकि उनके घर में टॉयलेट नहीं है। उसी दौरान वह भी उसके पीछे-पीछे बाहर गईं। वहां उन्होंने देखा कि उनकी बहन एक युवक से बातचीत कर रही थी। प्रीति ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपनी बहन के हाथ में मोबाइल देखा तो शक हुआ। उन्होंने पूछा कि मोबाइल किसका है और उसके पास कहां से आया। इस पर बहन ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मोबाइल छिपाने की कोशिश करने लगी। युवक ने मोबाइल पर किया मिस्ड कॉल बहन ने मोबाइल अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने बताया कि उसी दौरान युवक ने मिस्ड कॉल किया। तब उन्होंने अपनी बहन से उस नंबर पर बात करवाते हुए पूछा कि वह लड़का कौन है और कहां का रहने वाला है। फोन पर युवक ने बताया कि वह बगीचे में है और फ्री-फायर खेल रहा है। प्रीति कुमारी ने आगे बताया कि उनका घर और युवक का घर पास-पास ही है। फोन करने के बाद युवक को बगीचे में बुलाया गया। जब दोनों को एक साथ देखा गया, तो उनके भाई और अन्य लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान युवक ने उनकी बहन को छोड़ दिया और भागने की कोशिश करने लगा। वहीं, मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उनकी बहन वहां से चली गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहन अभी तक घर नहीं लौटी है और उसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रेम संबंध के बारे में पूछे जाने पर प्रीति कुमारी ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह खुद यहां (मायके) नहीं रहती थीं। उनकी बहन की उम्र लगभग 13-14 साल है और वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने दोनों को साथ में बातचीत करते हुए देखा, जिसके आधार पर उन्हें संदेह हुआ। प्रेमी युवक मोहम्मद मेहरबान ने बताया कि बगीचा वह फ्री फायर खेलने के लिए आया था। लोगों ने उनके जेब से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस प्रेमी युवक से पूछताछ कर रही है।


