संभल में केमिकल कंटेनर में आग लगी:4 घंटे बाद भी आग काबू नहीं मिला, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

संभल में केमिकल कंटेनर में आग लगी:4 घंटे बाद भी आग काबू नहीं मिला, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

संभल के मुरादाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम एक केमिकल कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में एक करोड़ रुपये से अधिक का केमिकल लदा था। आग के कारण धुएं का गुबार आसमान तक उठ रहा था और लपटें एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। चार घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। उक्त घटना शुक्रवार शाम लगभग 04:30 बजे जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर मालनी के पास हुई। अमरोहा की गजरौला स्थित एक फैक्ट्री से केमिकल भरकर यह कंटेनर संभल होते हुए हैदराबाद जा रहा था। पहले घटना की 7 तस्वीरें देखिए…

कंटेनर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देखकर बाइक सवार लोगों ने शोर मचाया और चालक को वाहन रोकने के लिए कहा। चालक ने डाला खोलकर कूलर की घास नीचे फेंकनी शुरू की, लेकिन इसी दौरान आग भड़क उठी। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने आग से जलते ट्रक को कुछ दूरी पर एक होटल के पास ले गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में रखे केमिकल के कुछ ड्रम नीचे उतार लिए। इसके बावजूद, एक घंटे के भीतर आग तेजी से फैल गई। चालक ने बाद में ट्रक को संभल की ओर ले जाकर फिर मोड़ा और मुरादाबाद दिशा में सड़क किनारे एक गहरी खाई में उतार दिया, ताकि केमिकल के ड्रम नीचे गिर जाएं और कोई बड़ा हादसा टल सके। सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। संभल के अलावा अमरोहा और मुरादाबाद से दमकल विभाग की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *