Hello Doctor: घबराहट, नींद की कमी, डर और मूड स्विंग, मानसिक स्वास्थ्य पर एक्सपर्ट की राय

Hello Doctor: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा, रिश्तों की उलझन और भविष्य की चिंता का असर सिर्फ शरीर पर नहीं, बल्कि सीधे हमारे दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बिना वजह घबराहट, मन का उदास रहना, नींद न आना, बार-बार डर लगना, गुस्सा जल्दी आ जाना या खुद को अकेला महसूस करना जैसी समस्याएं अब आम होती जा रही हैं।

कई लोग इन्हें कमजोरी या ओवरथिंकिंग समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत हो सकते हैं। इन्हीं सवालों को समझने के लिए हमने बात की डॉ. ललित बत्रा से। डॉ. बत्रा अधीक्षक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक, मनोचिकित्सा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में कार्यरत हैं। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। वे पुस्तकों के लेखक हैं और 25 से अधिक शोध पत्र लिख चुके हैं। साथ ही, वे कई लोकप्रिय समाचार पत्रों में नियमित लेखक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *