शिवहर में पत्रकार एकादश ने प्रशासन को हराया:गणतंत्र दिवस पर 106 रन बनाकर फैंसी क्रिकेट मैच जीता, खिलाड़ियों को ट्रॉफी-मेडल देकर किया गया सम्मानित

शिवहर में पत्रकार एकादश ने प्रशासन को हराया:गणतंत्र दिवस पर 106 रन बनाकर फैंसी क्रिकेट मैच जीता, खिलाड़ियों को ट्रॉफी-मेडल देकर किया गया सम्मानित

शिवहर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। श्री नवाब हाई स्कूल परिसर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने प्रशासनिक टीम को हराकर जीत हासिल की। यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है। 12 ओवर के इस मैच में प्रशासनिक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन कर 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी-मेडल देकर किया सम्मानित मैच के समापन पर अपर समाहर्ता (एडीएम) श्री मेधावी ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और पत्रकारों के बीच सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार (पिपराही), बीडीओ सौरव सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मैच में विवेक कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि नवीन कुमार सिंह ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खेल में सौरव कुमार एवं आशीष कुमार का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। स्थानीय लोगों की रही भीड़ पत्रकार टीम में हेमंत कुमार सिंह, शिवम् कुमार तिवारी, मनीष नंदन सिंह, मकसूद आलम, लाल बाबू पांडे, आकिब रेजा, सुमित सिंह, उत्कर्ष कुमार, मनु भास्कर कुमार, विनोद कुमार सिंह, मुकेश झा एवं मोहम्मद हसनैन शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिवहर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। श्री नवाब हाई स्कूल परिसर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने प्रशासनिक टीम को हराकर जीत हासिल की। यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेल भावना, आपसी सौहार्द और उत्साह का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है। 12 ओवर के इस मैच में प्रशासनिक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन कर 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी-मेडल देकर किया सम्मानित मैच के समापन पर अपर समाहर्ता (एडीएम) श्री मेधावी ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और पत्रकारों के बीच सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार (पिपराही), बीडीओ सौरव सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मैच में विवेक कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि नवीन कुमार सिंह ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खेल में सौरव कुमार एवं आशीष कुमार का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। स्थानीय लोगों की रही भीड़ पत्रकार टीम में हेमंत कुमार सिंह, शिवम् कुमार तिवारी, मनीष नंदन सिंह, मकसूद आलम, लाल बाबू पांडे, आकिब रेजा, सुमित सिंह, उत्कर्ष कुमार, मनु भास्कर कुमार, विनोद कुमार सिंह, मुकेश झा एवं मोहम्मद हसनैन शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *