जिला प्रतिनिधि चुनने को होती है तीन साल पर बैठक:बिहार पेंशनर समाज की कटिहार शाखा, मांगों और सुझावों पर बनाते समन्वय

जिला प्रतिनिधि चुनने को होती है तीन साल पर बैठक:बिहार पेंशनर समाज की कटिहार शाखा, मांगों और सुझावों पर बनाते समन्वय

बिहार पेंशनर समाज की कटिहार जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला पेंशनर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने की। यह बैठक प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर राज्य स्तर के सदस्य के लिए जिला प्रतिनिधि के चयन हेतु आयोजित की जाती है। बैठक में कटिहार से राज्य स्तर के प्रतिनिधि का सर्वसम्मति से चयन किया गया। यह प्रतिनिधि जिले के पेंशनरों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करेगा तथा जिला एवं राज्य संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेगा। चयन प्रक्रिया राज्य स्तर से आए पर्यवेक्षक दिलीप चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर महत्तम चौधरी को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध राज्य स्तर के लिए जिला प्रतिनिधि चुना गया। जिला प्रतिनिधि का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होता है। बैठक में समाज के जिला सचिव अर्जुन तिवारी, उपाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, शुभेंदु प्रसाद सिंह, मो. रजीउद्दीन अंसारी, शैलेंद्र कुमार यादव, रामोतार महतो, गया प्रसाद, कपीन्द्र झा, लक्ष्मी मोची, हीरामणि किस्कू, अनिल गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बिहार पेंशनर समाज की कटिहार जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला पेंशनर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने की। यह बैठक प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर राज्य स्तर के सदस्य के लिए जिला प्रतिनिधि के चयन हेतु आयोजित की जाती है। बैठक में कटिहार से राज्य स्तर के प्रतिनिधि का सर्वसम्मति से चयन किया गया। यह प्रतिनिधि जिले के पेंशनरों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करेगा तथा जिला एवं राज्य संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेगा। चयन प्रक्रिया राज्य स्तर से आए पर्यवेक्षक दिलीप चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर महत्तम चौधरी को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध राज्य स्तर के लिए जिला प्रतिनिधि चुना गया। जिला प्रतिनिधि का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होता है। बैठक में समाज के जिला सचिव अर्जुन तिवारी, उपाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, शुभेंदु प्रसाद सिंह, मो. रजीउद्दीन अंसारी, शैलेंद्र कुमार यादव, रामोतार महतो, गया प्रसाद, कपीन्द्र झा, लक्ष्मी मोची, हीरामणि किस्कू, अनिल गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *