Cancer Prevention: कैंसर से बचना है तो आज ही बदलें अपनी रोटी बनाने की तकनीक! क्या जली हुई रोटी आपको दे सकती है कैंसर?

Cancer Prevention: कैंसर से बचना है तो आज ही बदलें अपनी रोटी बनाने की तकनीक! क्या जली हुई रोटी आपको दे सकती है कैंसर?

Cancer Prevention: आपने कभी गौर किया है कि जब हम रोटी बनाते हैं तो बिल्कुल सफेद रोटी बनना बहुत मुश्किल होता है। उस रोटी पर कई हल्के और गहरे भूरे रंग के चकत्ते हो जाते हैं और बहुत ज्यादा जल जाने पर वे स्वाद में कड़वे लगते हैं। अक्सर ऐसा तब होता है जब कोई नया व्यक्ति रोटी बनाना सीख रहा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह जली हुई रोटी खाना आपको कैंसर का शिकार बना सकता है? जी हां, कैंसर विशेषज्ञों ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह जानकारी शेयर की है कि जली हुई रोटी कैंसर का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कि कैंसर का जली हुई रोटी और ब्रेड से क्या संबंध है? जली हुई रोटी खाने के नुकसान क्या होते हैं और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

जली हुई रोटी और ब्रेड का कैंसर से संबंध क्या है? (Cancer Links Roti)

कैंसर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब हमारी ब्रेड या रोटी का कुछ हिस्सा जल जाता है, तो हम उसे कुरकुरी और स्वाद में अच्छी समझकर खा लेते हैं। कई लोग जानबूझकर स्वाद के लिए ऐसी रोटी बनाते हैं, लेकिन यही आदत शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ा देती है। ब्रेड और रोटी जब जलती है, तो उसमें खतरनाक ‘एक्रिलामाइड’ केमिकल रिएक्शन होता है जो कैंसर का कारण बनता है।

क्या होता है ‘एक्रिलामाइड’?(Chemical Reaction)

जब रोटी को 120 डिग्री से ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है, तो उसमें उपस्थित शुगर और अमीनो एसिड मिलकर ‘एक्रिलामाइड’ बनाते हैं, जो कैंसर का बहुत बड़ा कारण होता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार यह तत्व शरीर में कैंसर पैदा करने की शक्ति रखता है। जब हम लगातार जली हुई चीजें खाते हैं, तो शरीर में विषैले तत्व ज्यादा बनने लगते हैं।

जली हुई रोटी खाने के अन्य नुकसान?(Cancer Awareness)

  • एक्रिलामाइड हमारे डीएनए (DNA) को कमजोर करता है।
  • जली हुई रोटी से पाचन धीमा होता है।
  • कार्बन की ज्यादा मात्रा शरीर को विषैला बनाती है।

जली हुई रोटी से होने वाले कैंसर से बचने के उपाय?(Cancer Prevention)

  • रोटी को सीधे गैस पर सेंकने की जगह पहले तवे पर कपड़े की मदद से अच्छी तरह सेंकें।
  • रोटी या ब्रेड को केवल हल्का सुनहरा या भूरा होने तक ही सेंकें।
  • अगर रोटी जल जाए, तो उस जले हुए हिस्से को हटाकर ही खाएं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं, बल्कि इस बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *