बेतिया में साइबर ब्लैकमेलर गिरफ्तार, 50 महिलाओं को बनाया शिकार:पति के नाम पर धमकी देकर व्हाट्सऐप पर बनवाता था अश्लील वीडियो

बेतिया में साइबर ब्लैकमेलर गिरफ्तार, 50 महिलाओं को बनाया शिकार:पति के नाम पर धमकी देकर व्हाट्सऐप पर बनवाता था अश्लील वीडियो

बेतिया साइबर थाना पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को उनके पति के नाम पर धमकाकर वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करवाता था और उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पूछताछ में आरोपी ने 50 से अधिक महिलाओं को इसी तरीके से फंसाने की बात कबूल की है। एक पीड़िता महिला ने साइबर थाना बेतिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की आवाज में फोन कर बताया कि उसके पति को गलत काम करते पकड़ा गया है। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 17 नवंबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला की शिकायत के आधार पर बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 21/25, दिनांक 08 जून 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान से पुलिस ने आरोपी की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया, पुड्डुकिया निवासी 27 वर्षीय सचिन कुमार तिवारी, बेटे मुरारी तिवारी, के रूप में की। पुलिस टीम ने 17 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फोन बरामद गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें पीड़िता के वॉट्सऐप वीडियो कॉल की अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि वह इसी तरीके से लगभग 50-52 महिलाओं और लड़कियों को धमकाकर अश्लील वीडियो बनवा चुका है। संदिग्ध कॉल से बचने की सलाह पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बेतिया पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल से बचें और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल साइबर थाना को दें। बेतिया साइबर थाना पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को उनके पति के नाम पर धमकाकर वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करवाता था और उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पूछताछ में आरोपी ने 50 से अधिक महिलाओं को इसी तरीके से फंसाने की बात कबूल की है। एक पीड़िता महिला ने साइबर थाना बेतिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की आवाज में फोन कर बताया कि उसके पति को गलत काम करते पकड़ा गया है। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 17 नवंबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला की शिकायत के आधार पर बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 21/25, दिनांक 08 जून 2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान से पुलिस ने आरोपी की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया, पुड्डुकिया निवासी 27 वर्षीय सचिन कुमार तिवारी, बेटे मुरारी तिवारी, के रूप में की। पुलिस टीम ने 17 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फोन बरामद गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें पीड़िता के वॉट्सऐप वीडियो कॉल की अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि वह इसी तरीके से लगभग 50-52 महिलाओं और लड़कियों को धमकाकर अश्लील वीडियो बनवा चुका है। संदिग्ध कॉल से बचने की सलाह पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बेतिया पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल से बचें और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल साइबर थाना को दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *