मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से 8 घर जलकर राख:6 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से 8 घर जलकर राख:6 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में आठ घर जलकर राख हो गए, जिससे लगभग छह लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि, इस अगलगी में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आग भरत गोसाईं के घर में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई थी। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पड़ोसी सोनू गोसाईं, कुणाल गोसाईं, छठू गोसाईं, मीना कुंवर, कुंदन गोसाईं, जामुन गोसाईं और सत्येंद्र गोसाईं के घर भी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से 1 घंटे में पाया काबू आग लगने की सूचना मिलने पर पारू थाने से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पंचायत के मुखिया राजाबाबू पासवान ने पारू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) से पीड़ितों को तत्काल सरकारी राहत प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर पारू अंचल के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बाजितपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें करीब आधा दर्जन घर जल गए। उन्होंने पुष्टि की कि अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में आठ घर जलकर राख हो गए, जिससे लगभग छह लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि, इस अगलगी में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आग भरत गोसाईं के घर में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई थी। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पड़ोसी सोनू गोसाईं, कुणाल गोसाईं, छठू गोसाईं, मीना कुंवर, कुंदन गोसाईं, जामुन गोसाईं और सत्येंद्र गोसाईं के घर भी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से 1 घंटे में पाया काबू आग लगने की सूचना मिलने पर पारू थाने से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पंचायत के मुखिया राजाबाबू पासवान ने पारू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) से पीड़ितों को तत्काल सरकारी राहत प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर पारू अंचल के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बाजितपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें करीब आधा दर्जन घर जल गए। उन्होंने पुष्टि की कि अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *