कोटा में आज बड़े पैमाने पर बिजली कटौती होने जा रही है। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 132 केवी इंडस्ट्रियल एरिया जीएसएस पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस जीएसएस से जुड़े केईडीएल के 33 केवी जीएसएसों को सप्लाई बाधित रहेगी, जिसके चलते संपूर्ण डीसीएम एरिया सहित विस्तृत क्षेत्र में करीब 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही केईडीएल भी कई स्थानों पर लाइन मरम्मत कार्य करेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती प्रेम नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, प्रेमनगर अफोर्डेबल, गोविंद नगर आईपीआईए रोड नंबर 1 व आसपास, जग्गा बस्ती, रामचन्द्रपुरा, छावनी पुलिस चौकी, चित्रा डेयरी, गोयल धर्मशाला, छावनी मुख्य बाजार, एक मीनार मस्जिद क्षेत्र, तेलियों का मोहल्ला, नगर निगम कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, फर्नीचर मार्केट, बड़ी मस्जिद, छावनी फ्लाईओवर मार्केट, शमा कॉलोनी, लोहानी चौराहा, बॉम्बे योजना, अपना घर योजना, जेके नगर, उद्योग नगर थाना, लोहारिया बस्ती, इंदिरा गांधी नगर, राजीव पार्क, मंसूरी चौराहा, तीन मंजिल क्षेत्र, पावर हाउस चौराहा, इंदिरा गांधी नगर पावर हाउस सर्किल क्षेत्र, आईजी नगर हनुमान मंदिर, श्रीराम रेयन्स रोड, चौथ माता मंदिर क्षेत्र, तेजाजी चौक, पंचमुखी चौराहा, सर्वोदय स्कूल क्षेत्र, जेके पावर हाउस, गत्ता फैक्ट्री रोड, राजपूत कॉलोनी, कंसुआ अफोर्डेबल, एसएसएफ चौराहा, स्टार पब्लिक स्कूल, सब्जी मंडी प्रेम नगर, भदोरिया मैरिज गार्डन, ओरिएंट मोटर्स, खाटू मिल, राठी ब्रदर्स, महालक्ष्मी पापड़ उद्योग, कंसुआ, जेके कॉलोनी, डीसीएम चौराहा, डीसीएम रोड, कंसुआ चौराहा, सुरसागर, श्रीराम नगर, इंदिरा गांधी नगर, विजय लक्ष्मी स्कूल क्षेत्र और कंसुआ शिव मंदिर व आसपास का क्षेत्र। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती संजय नगर, अराफात नगर, नई धान मंडी, मोटर मार्केट, परिवहन क्षेत्र, आरटीओ कार्यालय, छत्रपुरा, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, विज्ञान केंद्र, पंड्या ग्रुप क्षेत्र। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती चंचल विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ए ब्लॉक, जैन मंदिर क्षेत्र, विराट नगर, रॉयल वाटिका, राजीव गांधी नगर स्पेशल, वल्लभ नगर, सिंधी कॉलोनी, रावतभाटा मेन रोड, कमल नमकीन के पास, अशोक कॉलोनी गुमानपुरा, बंजारा कॉलोनी, कृष्णा दूध डेयरी क्षेत्र, विज्ञान नगर सेक्टर 2, 3 और 4। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सरस्वती कॉलोनी गली नं. 4 और 5 इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती। सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावित क्षेत्र गणेश मंदिर, गणेश उद्यान, निहाल नगर, रंगबाड़ी पुलिस चौकी, जेडी रेजिडेंसी रंगबाड़ी, राजपूत कॉलोनी, विनोबा भावे नगर, जय अंबे नगर, अजय आहूजा नगर विस्तार। सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावित क्षेत्र दादाबाड़ी सेक्टर-2, विनोबा भावे नगर, अजय आहूजा नगर, उडिया बस्ती।


