आरा पुलिस ने मिथलेश पासवान हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि फरार आरोपी गोलू कुमार उर्फ अंकित दुबे के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आनंदनगर में छिपकर रहा था। हिस्ट्रीशटर को 10 गोली मारी थी बता दें, 4 मई को सकड्डी मोड़ के हथियारबंद अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर मिथलेश पासवान की गोली मार हत्या कर दी थी। हिस्ट्रीशीटर को 10 गोली मारी गई थी। मृतक के भाई शैलेश पासवान के बयान पर कोईलवर थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। गोरख महतो, करिया महतो, विक्की महतो, नकुल महतो, अजित महतो, राहुल यादव को नामजद किया गया था। करिया महतो, राहुल यादव, विक्की महतो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल यादव की गिरफ्तारी नालंदा से हुई थी। वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। आरा पुलिस ने मिथलेश पासवान हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि फरार आरोपी गोलू कुमार उर्फ अंकित दुबे के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आनंदनगर में छिपकर रहा था। हिस्ट्रीशटर को 10 गोली मारी थी बता दें, 4 मई को सकड्डी मोड़ के हथियारबंद अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर मिथलेश पासवान की गोली मार हत्या कर दी थी। हिस्ट्रीशीटर को 10 गोली मारी गई थी। मृतक के भाई शैलेश पासवान के बयान पर कोईलवर थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। गोरख महतो, करिया महतो, विक्की महतो, नकुल महतो, अजित महतो, राहुल यादव को नामजद किया गया था। करिया महतो, राहुल यादव, विक्की महतो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल यादव की गिरफ्तारी नालंदा से हुई थी। वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।
No tags for this post.