पीने के लिए आरक्षित पानी से सिंचाई करते 5 मोटर जब्त

पीने के लिए आरक्षित पानी से सिंचाई करते 5 मोटर जब्त

जमोनिया तालाब में शहरवासियों के पीने के लिए आरक्षित पानी से सिंचाई करने पर नगर पालिका अमले ने 5 किसानों की मोटर पंप जब्त की। ये मोटरें तालाब से सीधे पानी खींचकर खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं। इस साल शहर में बारिश कम हुई है। ऐसे में पहले से ही पेयजल संकट की स्थिति बन रही है, इसलिए यह पानी पेयजल के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार बारिश कम होने से अभी से जल स्त्रोत खाली होने लगे हैं। पिछले दिनों जल उपयोगिता समिति की बैठक में कलेक्टर बालागुरु के. ने जमोनिया तालाब, भगवानपुरा तालाब, काहिरी बंधान सभी जलस्रोतों में पेयजल के लिए पानी आरक्षित किया था, लेकिन तालाब और नदी के किनारों पर खेती करने वाले किसानों द्वारा अवैध रूप से तालाबों से पानी खींचकर सिंचाई की जा रही है। इससे जमोनिया और भगवानपुरा तालाब का जलस्तर घट रहा है। विरोध करने का नाकाम प्रयास नपा के अमले को देख वहां हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया था। मोटर जब्त करने का किसानों ने विरोध भी किया। लेकिन नपा के अमले ने उनके विरोध को दरकिनार करते हुए पांच मोटर जब्त कर लीं। कुछ दूरी पर और मोटर पंप लगे होने की सूचना अमले को मिली। लेकिन जब तक अमला वहां पहुंचा, किसानों ने मोटर पंप निकाल लिए और भाग गए। दर्ज कराएंगे मामला ^पानी चोरी करने वालों की मोटर जब्त की गई है। इतना ही नहीं, अगर किसी खेत का किसान दूसरी बार पानी चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ एसडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। विजय कोली, सहायक यंत्री नपा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *