किशनगंज में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में जुनैद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर कई टांके लगे हैं। घटना रुईधासा खानकाह रोड पर हुई। लोहे की रॉड और डंडों से किया हमला जुनैद आलम ने शनिवार शाम को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में नाला निर्माण कार्य के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुनैद के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने परिजनों पर भी हमला कर दिया और गाली-गलौज की। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती, जांच जारी हमलावरों में रुईधासा वार्ड नंबर 23 के रहने वाले मनोवर सोहेल उर्फ गोरखा, बब्बन, छोटू, मोनाजीर आलम, समर अली, निहाल उर्फ सोडा और आसिफ आलम शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बब्बन, मनोवर और आसिफ भी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशनगंज में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में जुनैद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर कई टांके लगे हैं। घटना रुईधासा खानकाह रोड पर हुई। लोहे की रॉड और डंडों से किया हमला जुनैद आलम ने शनिवार शाम को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में नाला निर्माण कार्य के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्होंने रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुनैद के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने परिजनों पर भी हमला कर दिया और गाली-गलौज की। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती, जांच जारी हमलावरों में रुईधासा वार्ड नंबर 23 के रहने वाले मनोवर सोहेल उर्फ गोरखा, बब्बन, छोटू, मोनाजीर आलम, समर अली, निहाल उर्फ सोडा और आसिफ आलम शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बब्बन, मनोवर और आसिफ भी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
No tags for this post.