पंजाब से पटना आ रही बस और पिकअप में टक्कर:पटना साहिब आ रहे थे 30 श्रद्धालु, तेज रफ्तार में थीं दोनों गाड़ियां

पंजाब से पटना आ रही बस और पिकअप में टक्कर:पटना साहिब आ रहे थे 30 श्रद्धालु, तेज रफ्तार में थीं दोनों गाड़ियां

पटना में महाराज गुरु गोविंद सिंह के दर्शन के लिए पंजाब से आ रही श्रद्धालुओं की बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। घटना गुरुवार की देर रात महावीर घाट के पास JP गंगा पथ की है। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। इनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे। टक्कर के बाद पिकअप में लदा अनाज सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और खाजेकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। टक्कर के समय जोरदार आवाज हुई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के समय जोरदार आवाज हुई और बस में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पटना में महाराज गुरु गोविंद सिंह के दर्शन के लिए पंजाब से आ रही श्रद्धालुओं की बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। घटना गुरुवार की देर रात महावीर घाट के पास JP गंगा पथ की है। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। इनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे। टक्कर के बाद पिकअप में लदा अनाज सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और खाजेकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। टक्कर के समय जोरदार आवाज हुई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के समय जोरदार आवाज हुई और बस में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *