3 साल पहले मिली प्रेमिका के पेट में 13 बार चाकू घोंप प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

3 साल पहले मिली प्रेमिका के पेट में 13 बार चाकू घोंप प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

बेंगलुरु के होटल में एक 33 वर्षीय महिला मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके 25 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़ता की पहचान बनशंकरी 6 स्टेज के हेमिगेपुरा की निवासी के तौर पर हुई है। उसका नाम हरिनी आर था।

बॉडी पर 13 बार चाकू घोंपा

पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने उसके शरीर पर 13 बार चाकू घोंपा था। यह घटना पूर्णप्रांगण हाउसिंग सोसाइटी लेआउट के एक होटल में शुक्रवार रात घटी। आरोपी यश्स एक बीसीए ग्रेजुएट है और कंगेरी में रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हत्या के बाद घर लौटा

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद वह घर लौट आया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। फिर उसने कंगेरी पुलिस स्टेशन में फोन कर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तड़के 3.30 बजे होटल पहुंचकर शव को बरामद किया।

आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिली

आरोपी को एक अस्पताल ले जाया गया और फिर उसे KIMS अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। उसे रविवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया और सुब्रमण्यनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच के मुताबिक हरिनी की शादी 2012 में एक 41 वर्षीय किसान दासेगौड़ा एचपी से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। एक 10 और दूसरी 13 साल की।

3 साल पहले मिले थे दोनों

पुलिस ने बताया कि हरिनी यश्स को 3 साल पहले मिली थी, उसके बाद उनका अफेयर शुरू हो गया। उनके परिवारों को कुछ माह पहले ही अफेयर के बारे में पता चला था। हरिनी से रिश्ता खत्म करने की बात कही गई थी, इसके बाद उसने यश्स से मिलना-जुलना छोड़ दिया। परिवार को लगा कि अफेयर खत्म हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों हाल में फिर से मिले और एक आखिरी मुलाकात के लिए राजी हो गए।

6 जून को ले गया होटल

6 जून की रात यश्स ने हरिनी को अपनी कार से पिक किया और होटल ले गया, जहां बुकिंग एडवांस थी। पुलिस ने बताया कि वहां हरिनी ने यश्स से कहा कि वह अब यह रिश्ता नहीं रखना चाहती क्योंकि उसके पति और परिवार इसे तोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि यश्स ने मर्डर की प्लानिंग पहले से कर रखी थी और वह अपने साथ चाकू लाया था। उसने हरिनी को चाकू से 13 बार मारा। फिर वह होटल से चला गया। उसने बाद में पुलिस को बताया कि उसे हरिनी का अलग होने का फैसला मंजूर नहीं था।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *