3 चौराहों पर ऑटो से 5 से 15 रुपए अधिक ले रहे शुल्क, पिस्कामोड़ पर अवैध वसूली

3 चौराहों पर ऑटो से 5 से 15 रुपए अधिक ले रहे शुल्क, पिस्कामोड़ पर अवैध वसूली

राजधानी में ऑटो से अवैध वसूली के धंधे पर लगाम नहीं लग रहा है। रोजाना आठ से दस हजार ऑटो से पार्किंग शुल्क के नाम पर धड़ल्ले से वसूली हो रही है। रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने शहर के तीन चौराहों पर ऑटो से अधिक पार्किंग शुल्क की वसूली करने और पिस्कामोड़ चौराहा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यूनियन नेता अर्जुन यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में ऑटो चालकों ने वसूली की पीड़ा सुनाई। बताया कि अरगोड़ा चौक और आईटीआई बस स्टैंड के पास नगर निगम ने स्टैंड का टेंडर किया है। अरगोड़ा चौक पर 20 रुपए के बजाय 35 रुपए और आईटीआई बस स्टैंड के पास भी 20 रुपए के बजाय 25 रुपए पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। पार्किंग शुल्क स्टैंड में ऑटो लगने पर ही लेना है, लेकिन रोड पर भी जबरन वसूली हो रही है। अब पिस्कामोड़ चौक पर भी ऑटो से 20 रुपए की अवैध वसूली शुरू कर दी गई है। पैसा नहीं देने पर चालकों से मारपीट की जा रही है। वसूली करने वाला अपने को आरटीए से वसूली की अनुमति लेने की धौंस दिखा रहा है। साथ ही पुलिस- प्रशासन को मैनेज रखने की बात कह रहा है। ऑटो चालकों ने कहा कि शहर में अवैध वसूली रोकने के लिए नगर निगम एक ही स्थान पर पार्किंग टिकट लेने का सिस्टम लागू कर दें, अन्यथा ऑटो चालक परिचालन ठप कर देंगे। यूनियन ने ऑटो से अवैध वसूली के खिलाफ 11 दिसंबर को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। राजधानी में ऑटो से अवैध वसूली के धंधे पर लगाम नहीं लग रहा है। रोजाना आठ से दस हजार ऑटो से पार्किंग शुल्क के नाम पर धड़ल्ले से वसूली हो रही है। रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने शहर के तीन चौराहों पर ऑटो से अधिक पार्किंग शुल्क की वसूली करने और पिस्कामोड़ चौराहा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यूनियन नेता अर्जुन यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में ऑटो चालकों ने वसूली की पीड़ा सुनाई। बताया कि अरगोड़ा चौक और आईटीआई बस स्टैंड के पास नगर निगम ने स्टैंड का टेंडर किया है। अरगोड़ा चौक पर 20 रुपए के बजाय 35 रुपए और आईटीआई बस स्टैंड के पास भी 20 रुपए के बजाय 25 रुपए पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। पार्किंग शुल्क स्टैंड में ऑटो लगने पर ही लेना है, लेकिन रोड पर भी जबरन वसूली हो रही है। अब पिस्कामोड़ चौक पर भी ऑटो से 20 रुपए की अवैध वसूली शुरू कर दी गई है। पैसा नहीं देने पर चालकों से मारपीट की जा रही है। वसूली करने वाला अपने को आरटीए से वसूली की अनुमति लेने की धौंस दिखा रहा है। साथ ही पुलिस- प्रशासन को मैनेज रखने की बात कह रहा है। ऑटो चालकों ने कहा कि शहर में अवैध वसूली रोकने के लिए नगर निगम एक ही स्थान पर पार्किंग टिकट लेने का सिस्टम लागू कर दें, अन्यथा ऑटो चालक परिचालन ठप कर देंगे। यूनियन ने ऑटो से अवैध वसूली के खिलाफ 11 दिसंबर को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *