रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

जालोर | शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को दिनभर आसमान में छितराए बादलों की आवाजाही होती रही। दोपहर तक उमस ने जोर पकड़ लिया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12 मई से कमी होने की संभावना है। केविके के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया। वहीं शनिवार को हवा चलने के साथ हल्के बाद छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में आहोर व भीनमाल में 1, रानीवाड़ा में 7, सांचौर में 16, बागोड़ा में 8, भाद्राजून में 9 और चितलवाना में 37 एमएम बारिश दर्ज की है।

​ 

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *