डीसीपी साउथ की स्पेशल टीम व सदर थाना सांगानेर की टीम ने टेलीग्राम से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 95.50 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र कुमार निवासी सहनपुरी अलवर, अभिषेक उर्फ यश उर्फ दिलखुश गुर्जर निवासी बामोद विराटनगर और नाहिद खान निवासी रतनगढ़-चूरू हाल झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 मोबाइल और 2 एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं। ठगी की रकम पाने में इस्तेमाल बैंक खाते का धारक भी पकड़ा गया है। मामले के अनुसार परिवादी नानगराम सैनी (41) निवासी सांगानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये यूएसटीडी में इन्वेस्टमेंट पर बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया। अलग-अलग बैंक खातों में 95.50 लाख रुपए जमा करवा दिए। बाद में रिटर्न नहीं मिला। तब पता चला कि ठगी हो गई। पुलिस पड़ताल में खाते में रकम का लेन-देन मिला एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा, एसीपी चाकसू भवानी सिंह, थानाधिकारी अनिल जैमिनी की टीम ने बैंक खातों की जांच की तो इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से ठगी की रकम का लेन-देन मिला, जो जितेन्द्र कुमार के नाम से था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना खाता अभिषेक गुर्जर व नाहिद खान को बेच दिया था। जांच में ठगी की राशि इन्हीं के पास पाई गई, जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 5 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड भी जब्त


