गयाजी के डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ पर गुरुवार की रात पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की ओर से मिली पुख्ता सूचना पर आबकारी की टीम और डोभी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई। ट्रक में 240 कार्टून में भरी कुल 2073.6 लीटर अवैध शराब पाउच बरामद हुई। डोभी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना थी कि झारखंड से बड़ी खेप निकल कर बिहार के अंदर सप्लाई की तैयारी में है। इसी आधार पर चतरा मोड़ के आसपास बड़ी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देख चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। ट्रक की पूरी तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में शराब पाउच मिला। दो तस्करों की हुई गिरफ्तारी पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रीवा गांव निवासी महेश कुमार और वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव निवासी अरविंद सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि यह खेप झारखंड के डाल्टनगंज से हाजीपुर के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जिसकी तेजी से पड़ताल की जा रही है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने साफ कहाकि शराब तस्करी पर किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा। आगे भी अभियान चलाया जाएगा। जो भी इस गोरखधंधे में शामिल है, उन्हें किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए दोनों आरोपियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अब बड़े सरगना की तलाश तेज हो गई। गयाजी के डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ पर गुरुवार की रात पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की ओर से मिली पुख्ता सूचना पर आबकारी की टीम और डोभी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई। ट्रक में 240 कार्टून में भरी कुल 2073.6 लीटर अवैध शराब पाउच बरामद हुई। डोभी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना थी कि झारखंड से बड़ी खेप निकल कर बिहार के अंदर सप्लाई की तैयारी में है। इसी आधार पर चतरा मोड़ के आसपास बड़ी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देख चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। ट्रक की पूरी तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में शराब पाउच मिला। दो तस्करों की हुई गिरफ्तारी पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रीवा गांव निवासी महेश कुमार और वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव निवासी अरविंद सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि यह खेप झारखंड के डाल्टनगंज से हाजीपुर के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जिसकी तेजी से पड़ताल की जा रही है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने साफ कहाकि शराब तस्करी पर किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा। आगे भी अभियान चलाया जाएगा। जो भी इस गोरखधंधे में शामिल है, उन्हें किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए दोनों आरोपियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अब बड़े सरगना की तलाश तेज हो गई।


